फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman killed by train

ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत

Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman killed by train
ट्रेन से कटकर मरी आरती देवी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
पति से विवाद होकर घर से निकली विवाहिता ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। रात में जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उसके पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के लरू विकरामपुर गांव निवासी राम किशोर यादव की शादी तीन वर्ष पहले हथिगवंा थाना क्षेत्र के विषहिया कालू का पुरवा गांव निवासी आरती देवी (24) से तीन वर्ष पहले हुई थी। पति के घर के कामों में रुचि न लेने के चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी को बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन

बात बढ़ी तो आरती अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकल पड़ी। देर रात कुंडा हरनामगंज स्टेशन के पास आरती ने नौचंदी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर रात में ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया। इसक बाद उसके पास से मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मौके पर पहुंचने पर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया। उधर आरती की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई है। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed