{"_id":"697a78570cc592c21c0846fb","slug":"married-woman-dies-of-burn-injuries-under-suspicious-circumstances-naini-news-c-407-1-kor1001-10578-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की हुई मौत
Thu, 29 Jan 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
राजपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे हुई थी, जब विवाहिता रागिनी सिंह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।
मृतका के पिता जीत बहादुर सिंह निवासी नैड़ी लापर ने बताया कि रागिनी का विवाह फरवरी 2024 में सुनील कुमार के साथ हुआ था। पुलिस ने तहरीर पर पति सुनील कुमार, ननद मंजेशा देवी और जीजा अनिल कुमार निवासी हरदिहा पाल, थाना कोरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।