{"_id":"651d066aca539141ff0c80f5","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-discussion-of-suicide-due-to-family-dispute-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी की चर्चा
Wed, 04 Oct 2023 12:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:00 PM IST
सार
मंगलवार की देर रात शिवकुटी इलाके के हेलीपार मुहल्ले के रहने वाली शिवानी (28) ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से सुबह काफी देर तक न निकलने पर परिजनों ने जब कमरे में देखा तो विवाहिता का शव फंदे से लटक रहा था। इससे परिवार में खलबली मच गई।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शिवकुटी थाना क्षेत्र के हेलीपार मुहल्ले में मंगलवार की देर रात विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण दंपती में आए दिन हो रही कलह को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात शिवकुटी इलाके के हेलीपार मुहल्ले के रहने वाली शिवानी (28) ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से सुबह काफी देर तक न निकलने पर परिजनों ने जब कमरे में देखा तो विवाहिता का शव फंदे से लटक रहा था। इससे परिवार में खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में पुलिस ने पूछताछ की। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। माना जा रहा है कि कलह से ऊबकर विवाहिता ने जान दी है।
विज्ञापन