फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Markets filled with colours, liveliness till late night, shopping increased in the market before Holika Dahan

Holi 2025 : रंगों से सराबोर बाजार, देर रात तक रही रौनक, होलिका दहन के पहले बाजार मेें बढ़ी खरीदारी

Thu, 13 Mar 2025 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

होलिका दहन बृहस्पतिवार की रात है। इसके एक दिन पूर्व बाजारों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। बुधवार को कोई गुलाल और रंग खरीदने में व्यस्त था तो कोई पिचकारियां खरीदने में व्यस्त रहा।

विज्ञापन
Markets filled with colours, liveliness till late night, shopping increased in the market before Holika Dahan
कटरा बाजार में होली के पहले रंग गुलाल की जमकर हुई खरीददारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होलिका दहन बृहस्पतिवार की रात है। इसके एक दिन पूर्व बाजारों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। बुधवार को कोई गुलाल और रंग खरीदने में व्यस्त था तो कोई पिचकारियां खरीदने में व्यस्त रहा। सिविल लाइंस, चौक, कटरा समेत तमाम बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। शाम चार बजे के बाद लोकनाथ, जवाहर स्क्वायर आदि बाजार में हालत ऐसे हो गए कि पैर रखने की भी जगह नहीं बची।

विज्ञापन

कोठापार्चा, बहादुरगंज सहित शहर के अधिकांश बाजारों में लोगों ने हर्बल रंगों के अलावा पिचकारियां, मुखौटे और गुब्बारे आदि खरीदे। छोटे बच्चों की पहली पसंद जहां बैग वाली पिचकारी रही तो वहीं गन और कार्टून के अलग-अलग कैरेक्टर के नाम पर बनी पिचकारियां भी हाथों हाथ बिक गईं। कारोबारी गणेश केसरवानी ने बताया कि होली खेलने के लिए टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा एवं टोपियां भी खूब बिकीं।

विज्ञापन


कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि रंग से भरा सिलेंडर की डिमांड इस बार ज्यादा है। इसकी खासियत यह है कि इससे पहले रंग निकलेगा फिर फॉगिंग होगी। इसके अलावा रंग भरे अनार और स्मॉग सिलिंडर भी लोगों ने अपनी क्षमता केे अनुसार खरीदे। इसी तरह पिचकारी और रंग के कारोबारी मो. कादिर ने बताया कि पायरो गन बच्चों को काफी पसंद आ रही है। ये गन गुलाल उड़ाने के काम भी आती है। इसके अलावा कार्टून हीरोज वाली पिचकारियां, पुष्पा कुल्हाड़ी, पीएम मोदी पिचकारी, त्रिशूल और वाटर टैंक वाली पिचकारियां भी लोग खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुझिया, पापड़, चिप्स आदि की दुकानों पर भी बढ़ी भीड़

होली के पहले पापड़, नमकीन, गुझिया बेचने वाली दुकानों पर भी लोगों की खूब भीड़ जुटी। मिठाई विक्रेता रोहित केसरवानी ने बताया कि गुझिया की तमाम वैरायटी इस बार बनाई गई। हालांकि, चाशनी से पगी एवं प्लेन गुझिया की लोगों की पहली पसंद रही। इसी तरह नमकीन विक्रेता राजू अग्रवाल ने बताया कि परंपरागत नमकीन के साथ मेवा मिक्सचर, मसाला समोसा आदि खरीदना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उधर, बाजार में गुजराती पापड़, आलू चिप्स लोगों ने खूब खरीदे। पटरी दुकानदारों से लेकर ब्रांडेड दुकानदारों के यहां नमकीन खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। इसके अलावा जौ, बाजरा, सहित अन्य मोटे अनाज के पापड़ भी लोगों ने पसंद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed