फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many willing to join BJP

भाजपा का दामन थामने को कई तैयार

Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Many willing to join BJP
मोदी भाजपा
इलाहाबाद के निकट अंदावा में 31 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में होने वाला विराट किसान सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होगा। चर्चा है कि रैली में बसपा और सपा के कई नेता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसमें कई ऐेसे हैं जो पूर्व में भाजपा में रह चुके हैं सो उनकी घर वापसी की तैयारी है। फिलहाल जो नाम सामने आए हैं, इसमें बसपा से पार्टी के दो पूर्व विधायक, बसपा सरकार में मंत्री रहे एक  नेता की पत्नी एवं सपा के एक अन्य नेता का नाम शामिल है।
विज्ञापन


असम चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा की निगाह अब यूपी के मजबूत किले को फतह करने की है। अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले की सभी विधानसभाओं से दावेदार अपनी उम्मीदवारी पेश करने में जुट गए हैं। इस बीच अगले माह इलाहाबाद में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता भी खासे सक्रिय हो गए हैं। इसमें से कई ऐसे भी हैं जो बीजेपी का दामन थामने के लिए पूरा जोर शोर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


चर्चा है कि बसपा के एक पूर्व विधायक ही काफी दिनों से इसकी तैयारी में जुटे हैं। शहर में उन्होंने अमित शाह के स्वागत के लिए होर्डिंग भी लगवा दिए हैं। सम्मेलन के दिन ही यह भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की ही बिरादरी से जुड़े सपा सरकार के पूर्व मंत्री भी भाजपा ज्वाइन करेंगे। सपा के ही टिकट पर शहर की एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके एक अन्य नेता के भी भाजपा से जुड़ने की चर्चा है। बसपा सरकार में मंत्री रह चुके नेता की पत्नी एवं गंगापार की एक विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व विधायक के भी भाजपा से जुड़ने की संभावना है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय कहते हैं, मोदी सरकार की नीतियों की वजह से ही अब विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा की ओर झुकाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed