फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many honored including Nandi at Prakashotsav

प्रकाशोत्सव में नंदी सहित कई सम्मानित

Mon, 18 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Many honored including Nandi at Prakashotsav
Many honored including Nandi at Prakashotsav - फोटो : CITY DESK
बखानी गुरु की महिमा, संगत निहाल
विज्ञापन

गुरुनानक गुरुद्वारा सदियापुर में मना गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव
प्रयागराज। गुरुनानक गुरुद्वारा सदियापुर में रविवार को गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह अखंड पाठ की समाप्ति के बाद रागी जत्थों की ओर से कथा-कीर्तन किया गया। ज्ञानी हरविंदर सिंह, भाई किशन सिंह, ज्ञानी जसप्रीत सिंह के अतिरिक्त भाई सुखवीर सिंह गुरुद्वारा दुख:निवारण गुरुनानक जी मनोहर कीर्तन कल तारन ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया, जिसमें बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन सरदार सत्येंद सिंह ने किया। इस मौके पर सरदार सरन सिंह, सरदार सत्येन्द सिंह, राजेन्द सिंह, ओमकार सिंह, सरदार श्याम सिंह, सोम सिंह, गोपाल सिंह, सरदार सावन सिंह, सरदार जसबीर सिंह, कुबेर सिंह, सरदार मनजीत सिंह, सरदार पवित्र सिंह, सरदार हरमेंद सिंह, सरदार तरमेन्द सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, रणविजय सिंह, तूफान सिंह, कोमल सिंह, सरदार गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री नंदी सहित कई सम्मानित
प्रकाशोत्सव के दौरान गुरुनानक गुरुद्वारा सदियापुर की ओर से सरोपा भेंटकर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ललिता देवी मंदिर समिति के महामंत्री धीरज नागर, समाजसेवी सुमित श्रीवास्तव, पार्षद साहिल अरोरा, साई भक्त महिला मंडल के विक्की चोपड़ा, मीरापुर गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह, हरि मन्दिर के रमेश खन्ना, गुरमीत सिंह, खालसा सेवक जत्था से नवजोत सिंह, नैनी गुरुद्वारा के माखाह आदि को भी सरोपा देकर सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed