फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many current officers trapped in the investigation of APS

एपीएस की जांच में फंस सकते हैं कई मौजूदा अफसर

Tue, 17 Jul 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Many current officers trapped in the investigation of APS
investigation
अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2010 की सीबीआई ने जांच की तो इसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और शासन स्तर के कई अफसर भी फंस सकते हैं। सीबीआई को भले ही इस परीक्षा की जांच के लिए अधिकारिक रूप से मंजूरी का इंतजार हो लेकिन अब तक मिली शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने परीक्षा से जुड़े जो दस्तावेज खंगाले हैं, वे परीक्षा में गड़बड़ी की ओर साफ इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा का विज्ञापन 10 दिसंबर 2013 में जारी किया गया था लेकिन परीक्षा के विभिन्न चरणों का आयोजन वर्ष 2013 से 2017 के बीच हुआ। सीबीआई अप्रैल 2012 से मार्च 2017 के बीच आए परिणामों की जांच कर रही है। इस परीक्षा का परिणाम भी मार्च 2017 के पहले ही तैयार कर लिया गया था लेकिन उसी वक्त सीबीआई जांच की घोषणा हो गई और परिणाम रोक दिया गया। परिणाम तीन अक्तूबर 2017 को जारी किया गया। अब कुछ अफसर इस तर्क के साथ सीबीआई जांच को खारिज कर रहे हैं कि परीक्षा का परिणाम उस अवधि में जारी जो, सीबीआई जांच के दायरे में नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, सीबीआई ने परीक्षा की आधिकारिक रूप से जांच की अनुमति तभी मांगी, जब उसे परीक्षा में हुई धांधली के कई ठोस सुबूत मिल चुके थे। सूत्रों का कहना है कि शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने अपने स्तर से प्रारंभिक जांच की और उसे गड़बड़ी के सुबूत भी मिले। सत्रों के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये अस्सी फीसदी चयनित अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो शासन स्तर के किसी अफसर या आयोग के किसी अफसर के करीबी रिश्तेदार हैं। इनमें से कई अफसर अब भी प्रभावशाली पदों पर बैठे हैं और यह जानते हैं कि जांच हुई तो फंसना तय है। वहीं, सीबीआई परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ सीधी कार्रवाई तभी कर सकती है, जब सरकार उसे आधिकारिक रूप से जांच की मंजूरी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed