फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mankameshwar Road gate closed again, thousands of devotees return

प्रयागराजः मनकामेश्वर मंदिर मार्ग का फाटक फिर बंद, हजारों श्रद्धालु वापस

Sat, 11 Jul 2020 07:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mankameshwar Road gate closed again, thousands of devotees return
prayagraj news: Mankameshwar mandir - फोटो : prayagraj

55 घंटे की बंदी में धार्मिक स्थलों को खुला रखने के सरकार के निर्देश के बावजूद सेना ने शनिवार को सरस्वती घाट स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग के फाटक को बंद कर दिया। पुजारी व श्रद्धालुओं की नहीं सुनी गई।

विज्ञापन


घंटों इंतजार केबाद सेना की ओर से गेट न खोले जाने से हजारों की तादात में श्रद्धालुओं को वापस होना पड़ा। अब सोमवार को मंदिर खोले जाने की उम्मीद है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दो दिन की पूर्ण बंदी की घोषणा का असर मंदिरों में दर्शन-पूजन पर भी पड़ गया है। भगवान भोलेनाथ के प्रिय मास सावन में मनकामेश्वर महादेव केदर्शन के लिए निकले भक्तों को बीच रास्ते से निराश होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन

Mankameshwar Road gate closed again, thousands of devotees return
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सुबह छह बजे मनकामेश्वर महादेव के अभिषेक और शृंगार आरती केबाद जब दर्शन-पूजन के लिए लगाई गई ड्यूटी पर पुलिस के जवान नहीं पहुंचे और सुरक्षा प्वाइंट खाली पड़े रहे , तब पुजारियों ने कीडगंज पुलिस से संपर्क साधा। मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीधरानंद ने बताया कि पहले तो चौकी पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि दूसरी जगह ड्यूटी के लिए जवानों को भेजे जाने की वजह से मंदिर की ड्यूटी लगाने में विलंब हुआ है, कुछ देर में ही पुलिस कर्मी पहुंच जाएंगे।

Mankameshwar Road gate closed again, thousands of devotees return
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, मंदिर मार्ग पर सेना के फाटक केसामने श्रद्धालु जुटने लगे थे। भक्तों के आने की जानकारी मिलने पर मंदिर के सेवादार थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंच गए, लेकिन वहां काफी देर इंतजार के बाद भी गेट नहीं खोला गया। सेना के जवानों से जब संपर्क किया गया, तब उनका कहना था कि लॉकडाउन की वजह से फाटक बंद कर दिया गया है।

इसके बाद भी मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु इस बंदी से धार्मिक स्थलों को अलग रखने का हवाला देते रहे, लेकिन सेना ने नहीं सुनी और गेट नहीं खोला गया। कोट सावन में मंदिर को दूसरी बार लॉकडाउन के नाम पर बंद कर दिया गया। इससे श्रद्धालुओं की भावना आहत हुई है। सेना की ओर से अब सोमवार को गेट खोलने का आश्वासन दिया गया है। श्रीधरानंद, पुजारी- मनकामेश्वर महादेव। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed