फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mange of Mathura and Rahabar of Soraon became joint winners of Malak Balau's wrestling match

Prayagraj News: मथुरा के मांगे व सोरांव के रहबर बने मलाक बलऊ की दंगल के संयुक्त विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mange of Mathura and Rahabar of Soraon became joint winners of Malak Balau's wrestling match
श्रृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के मलाक बलऊ में आयोजित इनामी दंगल में कुश्ती की कला का प्रदर्शन करती - फोटो : mathura
मंसूराबाद क्षेत्र के मलाक बलऊ में गांधी, शास्त्री जयंती पर आयोजित विराट इनामी दंगल में मथुरा के पहलवान मांगे एवं सोरांव के रहबर संयुक्त चैंपियन बने। निर्धारित समय तक अनेक दांव पेंच और भारी कशमकश के बीच अंतत: बराबरी पर कुश्ती छूटी और दोनों को 25-25 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं दंगल में 25 जोड़ी अन्य पहलवानों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। कुश्ती में सभी विजेताओं को कमेटी की ओर से ग्राम प्रधान संदीप पटेल एवं विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसे दंगल ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवित रखते हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने आयोजन कमेटी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सपा नेता व प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल, भाजपा नेता विनोद ओझा, आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर्ड एडीएम माताफेर, अपना दल नेता राजेंद्र सिंह पटेल, सुभाष नेता, रामगनेश पटेल, लल्लन मिश्र, योगेश मिश्र, राम करन, अनिल ओझा आदि रहे। आयोजन की अध्यक्षता प्रधान संदीप पटेल एवं संचालन धर्म नारायण मिश्र ने किया। जबकि दंगल में रेफरी की भूमिका राम दुलार यादव एवं रमेश मिश्र ने निभाई। अंत में प्रधान संदीप पटेल ने सभी पहलवानों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दंगल में हजारों दर्शकों ने कुश्ती की कला का आनंद लिया।
विज्ञापन

खबर के साथ फोटो: एनडबल्यूजे 75- श्रृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के मलाक बलऊ में आयोजित इनामी दंगल में कुश्ती की कला का प्रदर्शन करती चैंपियन की जोड़ी।
76- श्रृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के मलाक बलऊ में आयोजित इनामी दंगल में आयोजन समिति, अतिथि एवं उपस्थित दर्शक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed