{"_id":"6186a6d15b970c234e46922e","slug":"manager-body-found-in-hotel-room-in-prayagraj-there-were-no-clothes-on-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : होटल के कमरे में मिली मैनेजर की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : होटल के कमरे में मिली मैनेजर की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Sat, 06 Nov 2021 09:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में हाईकोर्ट चौराहे के पास स्थित एक होटल में शनिवार दिन में ऑपरेशनल मैनेजर शरन घटानी की लाश उसके कमरे से मिली। मैनेजर का शव बिना कपड़ों के बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके घर वालों को सूचना दी गई है। जाहिरा तौर पर शरीर पर कोई निशान नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि घर वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मूल रूप से दार्जिलिंग का रहने वाला शरन घटानी (45) हाईकोर्ट चौराहे के पास स्थित होटल में ऑपरेशन मैनेजर था। शनिवार को दिन में वह अपने कमरे से काफी देर तक नहीं निकला तो मैनेजर में वेटर को भेजा। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो होटल मालिक योगेश गोयल और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर शरन का शव बिना कपड़ों के पकड़ा था।
शरीर अकड़ गया था। बगल में शराब की बोतल और मुर्गा भी पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरन के परिवार वाले कोलकाता में कहीं काम करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। वे प्रयागराज के लिए चल दिए हैं। शरन ने होटल एक महीने पहले दोबारा ज्वाइन किया था। दो साल पहले भी वह इसी होटल में मैनेजर था लेकिन छोड़कर कहीं और काम करने चला गया था। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि शरीर में जाहिरा तौर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। घर वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।