फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   man heigh statue of Mahatma Gandhi installed on the banks of Ganga, Kriya Yoga followers bid farewell to Kumbh

Prayagraj : गंगा तट पर महात्मा गांधी की लगी आदमकद प्रतिमा, कुंभ से विदा हुए क्रियायोग अनुयायी

Mon, 10 Mar 2025 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 02:15 PM IST
सार

क्रियायोग सनातन धर्म के वैज्ञानिक प्रशिक्षण में मेला क्षेत्र में रविवार को अंतिम दिन साधकों और अनुयायियों की भीड़ लगी रही। शाम को क्रिया योग गुरु स्वामी योगी सत्यम की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। शिविर से पैदल मार्च करते हुए अनुयायी मेला क्षेत्र के एमजी मार्ग चौराहे पर पहुंचे, वहां पांच फीट ऊंची महात्मा गांधी की प्रतिमा का स्वामी योगी सत्यम ने अनावरण किया।

विज्ञापन
man heigh statue of Mahatma Gandhi installed on the banks of Ganga, Kriya Yoga followers bid farewell to Kumbh
योगी सत्यम ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का किया लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योगावतार स्वामी युक्तेश्वर गिरि के महासमाधि दिवस पर रविवार को गंगा तट पर क्रियायोग गुरु स्वामी योगी सत्यम ने महात्मा गाधी की प्रतिमा का अनावरण किया। महात्मा गांधी मार्ग पर पांच फीट ऊंची प्रतिमा क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से लगाई गई। अनावरण के मौके पर स्वामी योगी सत्यम ने कहा कि महाकुंभ को एकता के महायज्ञ के रूप में प्रस्तुत करने की सांस्कृतिक घटना आने वाले समय में युग परिवर्तन की साक्षी बनेगी।

विज्ञापन

 

क्रियायोग सनातन धर्म के वैज्ञानिक प्रशिक्षण में मेला क्षेत्र में रविवार को अंतिम दिन साधकों और अनुयायियों की भीड़ लगी रही। शाम को क्रिया योग गुरु स्वामी योगी सत्यम की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। शिविर से पैदल मार्च करते हुए अनुयायी मेला क्षेत्र के एमजी मार्ग चौराहे पर पहुंचे, वहां पांच फीट ऊंची महात्मा गांधी की प्रतिमा का स्वामी योगी सत्यम ने अनावरण किया। इस दौरान विश्व समुदाय से आए हुए साधकों के बीच इस प्रतिमा अनावरण का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया गया। इसमें यूट्यूब के जरिए काफी संख्या में भी विदेशी अनुयायी जुड़े रहे।

विज्ञापन

man heigh statue of Mahatma Gandhi installed on the banks of Ganga, Kriya Yoga followers bid farewell to Kumbh
योगी सत्यम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला।

क्रियायोग शिविर का शुभारंभ 27 जनवरी को काफी विलंब से हुआ था। इस वजह से क्रियायोग शिविर में प्रशिक्षण समय से शुरू नहीं हो पाया था । काफी संख्या में विदेशी साधकों के आने की वजह से क्रियायोग गुरु स्वामी योगी सत्यम ने मेला प्रशासन से शिविर का विस्तार करने का आग्रह किया था।

उन्होंने बताया कि मृत्युंजय महावतार बाबा के संरक्षण में ज्ञानावतार स्वामी युक्तेश्वर गिरि की रचित पुस्तक कैवल्य दर्शनम अलौकिक सदग्रंथ है । इसके अनुसरण और अभ्यास से मनुष्य परमब्रह्म के साथ शाश्वत एकता की अनुभूति कर सही मार्ग पर चल पाता है। क्रियायोग के सम्यक अभ्यास से मनुष्य के सभी प्रकार के कष्ट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं । इस मौके पर देश-विदेश के सैकड़ों साधक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed