फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Malak Balau... Here, dirty water flows on the roads, not in the drains.

Prayagraj News: मलाक बलऊ... यहां नालियों में नहीं, सड़कों पर बहता है गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Malak Balau... Here, dirty water flows on the roads, not in the drains.
विकासखंड शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के मलाक बलऊ गांव स्थित डिहवा बस्ती की नालियों में नहीं बल्कि सड़क पर गंदा पानी बहता है।
विज्ञापन

जिस वजह से गंदगी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो गया है। जो ग्रामीणों व राहगीरों का आवागमन बाधित करता है। रास्ते पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश या आसपास के घरों से निकलने वाला पानी भी सड़क पर ही भर जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। कीचड़ भरे रास्ते पर फिसलन के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। बाइक सवारों के लिए रास्ता और भी खतरनाक है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गांव के राजेंद्र पटेल व बस्ती के परमानंद गौतम, कप्तान गौतम, अनिल मिश्रा, अमन पटेल, नरेंद्र त्रिपाठी, रामबाबू सरोज, साहिल, रमेश, रामप्रसाद आदि ने प्रशासन से मांग की है कि नाली निर्माण व सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed