फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Major action by Railways, encroachment removed from land worth Rs 100 crore in Gaughat

Prayagraj : रेलवे का बड़ा एक्शन, गऊघाट में 100 करोड़ की जमीन से हटा कब्जा

Sat, 02 May 2026 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2026 07:09 PM IST
सार

संगम नगरी में रेलवे की बेशकीमती जमीनों को भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों के चंगुल से छुड़ाने के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने शनिवार को बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की।

विज्ञापन
Major action by Railways, encroachment removed from land worth Rs 100 crore in Gaughat
गऊघाट पर रेलवे ने अपनी जमीन पर से हटवाया अवैध कब्जा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम नगरी में रेलवे की बेशकीमती जमीनों को भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों के चंगुल से छुड़ाने के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने शनिवार को बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में गऊघाट क्षेत्र में चले भारी-भरकम अभियान के दौरान रेलवे ने लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की 6500 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से वहां अफरा तफरी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया लेकिन फोर्स के आगे किसी की एक न चली।

विज्ञापन


शनिवार सुबह दस बजे के आसपास जब भारी पुलिस बल, रेल सुरक्षा बल और रेलवे की इंजीनियरिंग टीम गऊघाट पहुंची, तो वहां काफी गहमा-गहमी हो गई। हालांकि, जिला प्रशासन और सिविल पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के कारण किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं दिखाई। इस पूरे अभियान का समन्वय अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने किया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से इस बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा जमाया गया था, जिसे अब पूरी तरह ध्वस्त कर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया गया है। इस खाली कराई गई जगह पर रेलवे अब कर्मचारियों और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉलीडे होम का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन



Major action by Railways, encroachment removed from land worth Rs 100 crore in Gaughat
गऊघाट पर रेलवे ने अपनी जमीन पर से हटवाया अवैध कब्जा। - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे ने अपने पुराने आवास भी किए ध्वस्त

अभियान के दौरान रेलवे ने अपने 31 पुराने आवास भी ध्वस्त किए। इसके अलावा बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी भी जमींदोज की गई। इस अभियान में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से एसीपी निकिता श्रीवास्तव, नायाब तहसीदार राजेश कुमार यादव भी दिन भर मौके पर ही रहे। अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और सिविल पुलिस के दर्जनों जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। मौके पर मंडल इंजीनियर (एस्टेट) वी.के. त्रिपाठी, सहायक मंडल इंजीनियर प्रवीन कुमार श्रीवास्तव व रामचंद्र सिंह समेत पूरी तकनीकी टीम तैनात रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान सहायक सुरक्षा आयुक्त सुरेश यादव और आरपीएफ प्रभारी अमित मीणा ने संभाली।

अवैध कब्जा हटाने के बाद बाउंड्री वॉल बनाने का काम शुरू

रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मौके पर ही रेलवे द्वारा वहां बाउंड्री वॉल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ताकि भविष्य में वहां दोबारा अतिक्रमण न हो सके। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कहा कि रेलवे की एक इंच भूमि पर भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई महज शुरुआत है और आने वाले दिनों में रेलवे की अन्य संपत्तियों पर भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed