फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Majid's 14 other properties close to Atik marked

अतीक के करीबी माजिद की 14 अन्य संपत्तियां चिह्नित

Sun, 31 Jan 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Jan 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Majid's 14 other properties close to Atik marked
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : File
अतीक अहमद के साथ-साथ उसके गुर्गों की भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अतीक के गिरोह के ऐसे ही एक सक्रिय सदस्य माजिद को पुलिस जल्द ही एक और बड़ा झटका देने वाली है। उसकी 14 अन्य संपत्तियां भी चिह्नित कर ली गई हैं, जिन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा। कार्रवाई की अनुमति लेने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन


अतीक अहमद गिरोह के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण के साथ-साथ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरोह की संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं। यह वह संपत्तियां हैं जिनके बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि इन्हें अपराध के जरिए अर्जित किया गया। पिछले दिनों इसी के तहत जुल्फिकार उर्फ तोता, आबिद, इमरान, फरहान, अकबर, दुर्रानी समेत आईएस 227 गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत खुद अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्तियां पुलिस ने कुर्क की हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में अतीक के सबसे करीबी शूटर आबिद के भाई मरियाडीह निवासी माजिद की 14 अन्य संपत्तियां भी चिह्नित की गई हैं। बमरौली उपरहर स्थित इन संपत्तियों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई है कि इन्हें अपराध के जरिए अवैध तरीके से अर्जित किया गया। यह सभी संपत्तियां बेशकीमती भूखंड हैं जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि एक भूखंड की कीमत एक करोड़ भी आंक ली जाए तो कुल मूल्य 14 करोड़ के आसपास बैठता है। फिलहाल कार्रवाई की अनुमति के लिए जिला प्रशासन के पास रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच संपत्तियां कुर्क करने का जारी हो चुका है आदेश

माजिद को हफ्ते भर में यह दूसरा झटका है। दरअसल हफ्ते भर पहले ही उसकी पांच संपत्तियां कुर्क करने संबंधी अनुमति डीएम की ओर से जारी की जा चुकी है। धूमनगंज पुलिस जल्द ही इन्हें जब्त करेगी। अब 14 अन्य संपत्तियों पर जब्तीकरण/कुर्क करने की कार्रवाई होने पर उसे करोड़ों का झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed