Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maintenance cases to be heard by a Judicial Magistrate of the First Class; court dismisses petition.

हाईकोर्ट : भरण-पोषण के मामलों की सुनवाई प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Wed, 25 Nov 2026 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 के अध्याय दस की धारा 144, 145, 146 और 147 के तहत आने वाले भरण-पोषण संबंधी मामलों का निस्तारण प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे।

विज्ञापन
Maintenance cases to be heard by a Judicial Magistrate of the First Class; court dismisses petition.
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 के अध्याय दस की धारा 144, 145, 146 और 147 के तहत आने वाले भरण-पोषण संबंधी मामलों का निस्तारण प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे। कोर्ट ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए फैमिली कोर्ट के भीतर एक या अधिक मजिस्ट्रेट की तैनाती पर विचार करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


इसके लिए रजिस्ट्रार जनरल को आदेश की प्रति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्देश दिया है। इस प्रक्रिया को तीन महीने में पूरा करने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने राजेंद्र सिंह की याचिका पर दिया। आगरा निवासी याची की पत्नी और बेटी के पक्ष में फैमिली कोर्ट ने 20 नवंबर 2003 को एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। याची ने करीब 21 साल बाद इस आदेश को निरस्त कराने के लिए विलंब माफी का आवेदन किया था, जिसे फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दिया। याची ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन


इस दौरान हाईकोर्ट ने भरण-पोषण के मामलों में फैमिली कोर्ट और ग्राम न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र में उत्पन्न असमानता पर विचार करते हुए कहा कि बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट की ओर से की जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि भरण-पोषण के मामले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करना कल्याणकारी राज्य की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने रजिस्ट्रार (अनुपालन) को आदेश की प्रति सभी जिला जजों और प्रधान न्यायाधीशों, फैमिली कोर्ट के साथ केंद्रीय विधि आयोग और उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग को भी भेजने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने 21 साल बाद विलंब माफी के आधार को सही नहीं माना और भरण-पोषण आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed