फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maiden in suspicious circumstances And two children burnt alive

संदिग्ध हालात में युवती  और दो बच्चे जिंदा जले 

Tue, 23 Apr 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Maiden in suspicious circumstances And two children burnt alive
आग - फोटो : SELF

यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र के खेदूपुर गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध हालातों में एक युवती और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। आग घर में भी फैल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन घर भी जल गया था। दोनों बच्चे खपरैल और बांस बल्ली के बीच दब गए थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई थी। तहरीर का इंतजार किया जा रहा था। 

विज्ञापन



बड़ोखर बाजार के पास खेदूपुर गांव में रहने वाले दिनेश दुबे की पत्नी शिखा (28) अपने दो बच्चों अंजना (3) और रंजना (1) के साथ सोमवार की शाम घर पर थी। शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक गांव वाले आग बुझाते, घर में भी आग फैल गई थी। खपरैल और बांस बल्ली का घर लगभग गिर गया था। आग से बुरी तरह झुलसी शिखा घर से बाहर निकल आई थी, लेकिन बच्चे अंदर ही थे। पुलिस को सूचना दी गई। किसी तरह आग बुझाने के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शिखा की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मायके वालों को दी गई तो वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर एसडीएम जीतेंद्र पाल, तहसीलदार अनीता देवी, सीओ उमेश शर्मा, इंस्पेक्टर एके दीक्षित आदि अधिकारी पहुंच गए। आस पास के लोगों से बात की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है लेकिन एहतियातन पति दिनेश दुबे, ससुर रामनाथ दुबे और सास को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मायके वाले जैसी तहरीर देंगे, उसके मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ था झगड़ा, विदा नहीं किया था दिनेश ने 
कोरांव। खेदूपुर गांव के दिनेश दुबे की शादी पास के धूंस गांव की शिखा के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से घरेलू कलह चल रही थी। गांववालों के मुताबिक दो दिन पहले शिखा के मायके वाले उसे विदा कराने आए थे, लेकिन दिनेश ने उसे विदा नहीं किया था। इसके बाद से कलह और बढ़ गई थी। घटना के समय सास घर में मौजूद था। उसका कहना था कि शिखा ने खुद ही आग लगाई है। हालांकि, मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed