फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahoba's farmer jumped from Shastri bridge

महोबा के अधेड़ नेे शास्त्री पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की

Fri, 08 Nov 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mahoba's farmer jumped from Shastri bridge
महोबा के किसान नेे शास्त्री पुल से लगाई छलांग
विज्ञापन

नैनी जेल में बंद बेटे की जमानत के लिए आया था हाईकोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
झूंसी। थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से बुधवार की रात महोबा के किसान ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को रात में हुई तो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। बृहस्पतिवार को किसान के शव की शिनाख्त हो सकी। पता चला है कि खुदकुशी करने वाला चार दिन पहले नैनी जेल में बंद अपने बेटे की जमानत के लिए हाईकोर्ट आया था।
महोबा के व्यारजो थाना पनवाड़ी निवासी 38 वर्षीय सिद्ध गोपाल पुत्र भवानीदीन खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका बेटा किसी मामले में काफी दिनों से नैनी जेल में बंद है। उसी की जमानत के लिए सिद्ध गोपाल अपने भतीजे चंद्रभान के साथ तीन नवंबर को प्रयागराज आया था। हाईकोर्ट में किसी अधिवक्ता के जरिए वह बेटे की जमानत की कोशिश कर रहा था। बेटे से मिलने के लिए वह नैनी जेल भी गया था। इसी बीच बुधवार की शाम वह भतीजे से अलग हो गया और झूंसी के शास्त्री पुल पर पहुंच गया। देर रात को उसने पुल के ऊपर से गंगा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में ग्रामीणों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और मनसैता नाले के पास से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। रात में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बृहस्पतिवार सुबह किसान के खुदकुशी की जानकारी होने पर परिजन झूंसी थाने पहुंचे और फोटो से शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर महोबा चले गए।
विज्ञापन

-------
फोटो कैप्शन
07 जेयूएस 04 श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
भागवत कथा में झूंसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य
झूंसी।(संवाद)। आवास विकास कालोनी योजना तीन में बृहस्पतिवार से शुरू हुए भागवत कथा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरूण कुमार मिश्र पिंटू नेता की ओर से कराया जा रहा है। कथा का वाचन आचार्य विनोद माधव जी महाराज कर रहे हैं। तकरीबन आधे घंटे कथा में रूकने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य शहर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed