{"_id":"5c7aebdfbdec224e4507ff79","slug":"mahashivratri-bath-festival-apply-today-traffic-diversion-avoid-going-to-these-paths","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि स्नान पर्व: आज से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि स्नान पर्व: आज से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें
Sun, 03 Mar 2019 02:17 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था आज से लागू हो जाएगी। इसके तहत भारी कॉमर्शियल वाहन रविवार से तीन दिन शहर में नहीं आ सकेंगे। मात्र आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाले वाहन ही शहर क्षेत्र में आएंगे। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को उस रूट पर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया जाएगा।
शाम पांच बजे से तीन मार्च को शाम चार बजे तक लखनऊ, प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन गंगेश्वर महादेव/बक्शी बांध कछार पार्किंग, व इसके बाद इस ओर से आने वाले सभी चारपहिया वाहन बेला कछार में पार्क कराए जाएंगे। इसी तरह तीन मार्च को शाम पांच बजे से चार पहिया वाहन नैनी क्षेत्र से लेप्रोसी चैराहे से आगे नही आएंगे। झूंसी की ओर से तीन मार्च को शाम पांच बजे से चारपहिया वाहन कटका तिराहा से आगे नहीं आएंगे।
तीन मार्च को शाम पांच बजे से चारपहिया वाहन शहर क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू रोड पर बालसन चैराहा से आगे नही आ सकेंगे। इसी तरह एमजी मार्ग पर सीएमपी डॉटपुल पर चारपहिया वाहन रोके जाएंगे। तीन से पांच मार्च तक पुराने शहर क्षेत्र एवं एमजी मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर आटो रिक्शा/ ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबन्धित रहेगा।