{"_id":"6887de4f5ecb2a24db03a260","slug":"maharudrabhishek-was-performed-by-making-five-thousand-earthen-shivlingas-allahabad-news-c-3-ald1053-680528-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पांच हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया महारुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पांच हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया महारुद्राभिषेक
Tue, 29 Jul 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया में कर्त्तव्य पथ परिवार की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन पांच हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर सामूहिक महारुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान कथा सुनाते हुए आचार्य सतानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव का चरित्र राष्ट्र के लिए कल्याणकारी है और भक्तों के लिए औषधि है।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव शाश्वत सत्य हैं। उनका ध्यान और पूजन करने से मनुष्य के जीवन के असत्य रूपी अंधकार भस्म हो जाते हैं और कष्टों का अंत होता है। मुख्य यजमान धनेंद्र कुमार केसरवानी पप्पू रहे। मौके पर पूर्व पार्षद राम बाबू केसरवानी, कुमार नारायण, सपना सिंह आर्या, पार्षद नीरज केसरवानी, जय श्री केसरवानी, साधना चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।