फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Onkar Giri becace secretary of Niranjani Akhara

महंत ओंकार गिरि को मिली निरंजनी सचिव की जिम्मेदारी

Sat, 23 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mahant Onkar Giri becace secretary of Niranjani Akhara
Mahant Onkar Giri becace secretary of Niranjani Akhara - फोटो : CITY DESK
निरंजनी के पंच के महंतों ने उन्हें चादर ओढ़ाकर सौंपा पदभार
विज्ञापन

अब तक थे अष्टकौशल के महंत, बारह वर्षों तक रहे हैं कारबारी
महंत आशीष गिरि की षोडशी के भंडारे के बाद चांदला की रस्म
प्रयागराज। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के ‘अष्टकौशल’ के महंत ओंकार पुरी को शुक्रवार को अखाड़े के पंच की मौजूदगी में चादर ओढ़ाकर सचिव पद की बाकायदा जिम्मेदारी सौंप दी गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और निरंजनी के सचिव मंडल के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक निरंजनी के सचिव के तौर पर महंत ओंकारपुरी मोरी स्थित अखाड़ा मुख्यालय में रहकर प्रयागराज परिक्षेत्र के तहत प्रयागराज, वाराणसी सहित कई अन्य जिलों में स्थित अखाड़े की संपत्ति की देखरेख करेंगे। उन्हें मांडा संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक सहित काशी और प्रयागराज के कई अन्य संस्थानों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें, महंत आशीष गिरि की मृत्यु के बाद निरंजनी के सचिव का पद खाली हो गया था, जिसके लिए पंचों की आमसहमति से महंत ओंकार गिरि को मनोनीत किया गया। वर्ष 1978 में अखाड़े से जुड़े महंत ओंकार गिरि मूलत: शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उन्हें प्रयागराज कुंभ पर्व में ही निरंजनी के अष्टकौशल का महंत बनाया गया था। सरल और शांत स्वभाव के महंत ओंकार गिरि इससे पहले बारह वर्षों तक कुशलतापूर्वक अखाड़े के कारबारी पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा, महंत आशीष गिरि की षोडशी दो दिसंबर को होगी। उनके भंडारे के बाद ही प्रयागराज में अखाड़े के संतों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में अखाड़े की परंपरा के अनुसार महंत ओंकार गिरि की चांदला (पदग्रहण) की रस्म पूरी की जाएगी। पंचों की ओर से जिम्मेदारी सौंपे जाने के समय सचिव महंत रवींद्र पुरी सहित पंच के अन्य महंत नरेश गिरि, राधे गिरि, रामरतन गिरि, केशवपुरी, मनीष भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed