फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंत नरेंद्र गिरि केस: मौत के तुरंत बाद का वीडियो आया सामने, चलता पंखा, कटी रस्सी और लेटर पैड...

Thu, 23 Sep 2021 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Sep 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: Video surfaced soon after death, running fan, cut rope and letter pad...
प्रयागराज : नरेंद्र गिरि की सुसाइड का वीडियो और फोटो आया सामने। - फोटो : अमर उजाला
बाघंबरी गद्दी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि सुसाइड केस में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस के आने के पहले खोले गए गए कमरे में नरेंद्र गिरि जमीन पर दिख रहे हैं। जिस रस्सी से उन्होंने फांसी लगाई थी वह रस्सी भी काटकर उनके पार्थिव शरीर के बगल में रखा गया है। 
Mahant Narendra Giri Case: Video surfaced soon after death, running fan, cut rope and letter pad...
प्रयगराज : महंत नरेंद्र गिरि के शव के पास रखे मेज पर पड़ा लेटरपैड और रस्सी का टुकड़ा। - फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि के शव के बगल करीब हाथ की पीली रस्सी पड़ी है, जिसे चाकू से काटकर निकाला गया है। इसके अलावा बगल में रखे छोटे टेबल पर पानी की बोतल, सैनिटाइजर और अखाड़ा परिषद का लेटर पैड और रस्सी का शेष टुकड़ा पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी पैड के कुछ पन्ने पर महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा था। 
Mahant Narendra Giri Case: Video surfaced soon after death, running fan, cut rope and letter pad...
प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड वाले कमरे में रखी धार्मिक पुस्तकें और नेताओं के साथ उनकी फोटो। - फोटो : प्रयागराज
कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनकी बड़ी सी फोटो आलमारी के ऊपर रखी गई है। इसके अलावा कई सीनरी और धार्मिक पुस्तकें कमरे में दिखाई दे रही हैं। कमरे की फर्श पर कालीन बिछी हुई है। महंत के सेवादारों और शिष्यों की ओर से बताया जा रहा है कि महंत दरवाजा एक बार खटखटाने पर खोल देते थे, लेकिन घटना के दिन कई बार खटखटाने, आवाज देने  के बाद भी नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: Video surfaced soon after death, running fan, cut rope and letter pad...
प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड वाले कमरे का फैन चलता मिला। - फोटो : प्रयागराज
महंत का मोबाइल फोन भी बंद था। इसके कारण दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि महंत रस्सी से लटके हुए थे। इसकी सूचना से मठ में हड़कंप मच गया। मौके पर कुछ छात्र और पहुंच गए और तुरंत महंत को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: Video surfaced soon after death, running fan, cut rope and letter pad...
प्रयागराज : नरेंद्र गिरी की मौत के बाद शव के पास जूते पहनकर पहुंचा दरोगा। - फोटो : प्रयागराज
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के रुतबे और हैसियत से शायद ही कोई परिचित न हो। महंत और धर्मात्मा होने के कारण यह रुतबा कुछ और बढ़ जाता था। उनके दिवंगत होने के बाद उनके पार्थिव शरीर के पास पुलिस और दरोगा जूता पहनकर तफरी करते रहे। घटना के बाद सूचना मिलने पर दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। एक व्यक्ति वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कर रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed