फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेंद्र गिरि: आनंद गिरि से 27 घंटे चली पूछताछ, नहीं खाया खाना, कहा- गुरुजी का अंतिम दर्शन करा दीजिए

Thu, 23 Sep 2021 10:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Sep 2021 10:01 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उसके चेहरे पर पश्चाताप या ग्लानि का कोई भाव नहीं रहा। वह हर सवाल का शून्य भाव से जवाब देता रहा। ज्यादातर सवालों के जवाब पर उसका यही कहना था कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया गया।

विज्ञापन
Mahant Narendra giri death case questioning from anand giri for 27 hours do not ate food but water says wanted to see guruji
आनंद गिरि जेल में, हरिद्वार का आश्रम हुआ सील - फोटो : अमर उजाला

महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में जेल भेजे जाने से पहले आनंद गिरि से करीब 27 घंटे तक पूछताछ चलती रही। इस दौरान उसके चेहरे पर किसी तरह के पश्चाताप के भाव नहीं दिखे। पुलिस के ज्यादातर सवालों पर वह सिर्फ एक ही जवाब देता रहा कि वह निर्दोष है। इस दौरान उसके चेहरे पर ग्लानि या गुरु की मौत पर किसी तरह के दुख के भाव भी नहीं दिखे। वह शून्य भाव से जवाब देता रहा।


महंत की मौत के बाद आनंद गिरि को सोमवार रात ही हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब उसे शहर लाकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ शुरू हुई। आला अफसरों ने एक-एक कर उससे पूछताछ की। एक दिन पहले गठित एसआईटी के सदस्यों भी उससे सवाल किए। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उसके चेहरे पर पश्चाताप या ग्लानि का कोई भाव नहीं रहा। वह हर सवाल का शून्य भाव से जवाब देता रहा। ज्यादातर सवालों के जवाब पर उसका यही कहना था कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया गया।

Mahant Narendra giri death case questioning from anand giri for 27 hours do not ate food but water says wanted to see guruji
Mahant Narendra Giri - फोटो : अमर उजाला

उच्चस्तरीय जांच करा लीजिए, सच्चाई आ जाएगी सामने
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान फिर आनंद ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की बात कही। वह बार-बार खुद को निर्दोष और फंसाए जाने की बात कह रहा था। एक अफसर ने जब उससे पूछा कि उसे फंसाने की साजिश कौन रच सकता है, तो उसने जवाब दिया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करा ली जाए, सच्चाई सामने आ जाएगी।

Mahant Narendra giri death case questioning from anand giri for 27 hours do not ate food but water says wanted to see guruji
narendra giri suicide case - फोटो : अमर उजाला

खाना खाने से किया इनकार, सिर्फ पानी पीया
सूत्रों का यह भी कहना है कि पूछताछ के दौरान आनंद गिरि ने खाना खाने से इंकार कर दिया। जब उसे खाना दिया गया तो उसने इसे खाने से इंकार कर दिया। इस दौरान वह केवल पानी पीकर रहा। उसने न ही मंगलवार को कुछ खाया और न ही सोमवार खाना खाया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि खाने को लेकर उसने किसी अन्य चीज की डिमांड भी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahant Narendra giri death case questioning from anand giri for 27 hours do not ate food but water says wanted to see guruji
महंत नरेंद्र गिरी और उनके लिखे सुसाइड नोट की प्रति - फोटो : अमर उजाला

‘गुरुजी का अंतिम दर्शन करा दीजिए’
एक खास बात यह रही कि आनंद गिरि ने पूछताछ के दौरान अफसरों से महंत नरेंद्र गिरि के अंतिम दर्शन की भी इच्छा जताई। हालांकि पुलिस अफसरों ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। उसने कहा कि उस एक बार गुरु के अंतिम दर्शन करा दिए जाएं। बता दें कि  आनंद गिरि के अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने भी एक दिन पहले यह मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके मुवक्किल अभी सिर्फ मामले में आरोपी हैं और जब तक कोर्ट फैसला न करे, किसी को दोषी कहना सही नहीं है। ऐसे में उन्हें अपने गुरु के अंतिम दर्शन की अनुमति देनी चाहिए।

विज्ञापन
Mahant Narendra giri death case questioning from anand giri for 27 hours do not ate food but water says wanted to see guruji
महंत का शव ले जाता वाहन - फोटो : अमर उजाला
फूट-फूटकर रोया आद्या
उधर मामले में गिरफ्तार किया गया एक अन्य आरोपी आद्या तिवारी पूछताछ के दौरान फूट-फूटकर रोया। उसका कहना था कि उसने अपना जीवन भगवान की पूजा अर्चना में अर्पण कर दिया था। महंत के बाबत कहा कि वह उसके लिए भगवान की तरह थे। ऐसे में उनके अहित के बारे में वह सोच भी नहीं सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed