{"_id":"62473a3ea1977803a05d6055","slug":"mahant-narendra-giri-case-hearing-on-anand-giri-s-bail-application-on-april-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई 19 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई 19 अप्रैल को
Fri, 01 Apr 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:15 PM IST
सार
आनंद गिरि ने हाईकोर्ट के समक्ष अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर रखी है। सीबीआई ने कोर्ट केसमक्ष अपनी रिपोर्ट हलफनामे पर दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद उनके शिष्य आनंदगिरि की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। आनंद गिरि ने हाईकोर्ट के समक्ष अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर रखी है। सीबीआई ने कोर्ट केसमक्ष अपनी रिपोर्ट हलफनामे पर दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष व सचिव को कारण बताओं नोटिस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बार एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी और महासचिव कौशलेंद्र सिंह को आपराधिक अवमानना केस में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करके कोर्ट ने पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई क्यों न की जाए।
विज्ञापन
कोर्ट ने जिला न्यायाधीश से दो अन्य आरोपियों का पता लगाकर सील कवर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार तथा न्यायमूर्ति यूसी शर्मा की खंडपीठ ने जिला न्यायाधीश द्वारा संदर्भित आपराधिक अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। बार एसोसिएशन केपदाधिकारियों न्यायिक कार्य में अवरोध उत्पन्न करने व न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन