महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, सरकार धर्मांतरण पर रोक को लाए कानून
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने धर्मांतरण के लिए कानून बनाने के राज्य विधि आयोग के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से ऐसा कानून लाकर जल्द से जल्द धर्मांतरण पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कहा, नौकरी या आर्थिक रूप से प्रलोभन देकर मसीहियों सहित कई अन्य समुदाय और संस्थाओं के लोग तेजी से सनातनधर्मियों का धर्मांतरण करा रहे हैं, इस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने नैनी स्थित यीशु दरबार में बिशप आरबी लाल के नेतृत्व और निर्देशन में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर फौरन रोक लगाने की मांग की है। कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यीशु दरबार में दूर-दूर से आने वाली भोलीभाली जनता को तरह-तरह का प्रलोभन देकर मसीही बनाया जा रहा है। यदि यीशु दरबार पर अविलंब रोक नहीं लगाई जाती है तो संत समाज आंदोलन करेेंगा।