फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahanandeshwar Bhavani mother of millions

किन्नर महामंडलेश्वर भवानी मां लाखों की मालकिन

Sun, 21 Apr 2019 01:22 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mahanandeshwar Bhavani mother of millions
allahabad - फोटो : प्रयागराज

इलाहाबाद लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी अखाड़े में दांव लगाने उतरीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भवानी मां लाखों रुपये की मालकिन हैं। उनके नाम दिल्ली में मकान है। साथ ही परंपरागत व्यवसाय से कमाकर उन्होंने प्रयागराज व अन्य शहरों में स्थित तीन से अधिक बैंक खातों में लाखों रुपये जमा किए हैं। उनके ऊपर न कोई ऋण है न अपराधिक मुकदमा। 

विज्ञापन



नामांकन के समय रिटर्निंग अफसर के समक्ष भवानी मां की ओर से दाखिल शपथ पत्र में संपत्तियों के साथ पेश किए गए अन्य विवरण में उन्होंने यह जानकारी दी है। दिल्ली के जैतपुर विस्तार की रहने वाली भवानी मां पढ़ी लिखी नहीं हैं। घोषित संपत्तियों में उनके पास फिलहाल 11 लाख 78 हजार 730 रुपये नगदी है।
विज्ञापन


जबकि 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति की भी वह मालकिन हैं। उन्होंने दिल्ली के जैतपुर विस्तार में 490.248 वर्ग फुट जमीन खरीदी है। 526.66 वर्ग फुट एरिया में निर्माण भी कराया है। उनके पास न गहने हैं न कार। भवानी मां के अनुसार यह संपत्तियां उन्होंने किन्नरों के पारंपरिक व्यवसाय बधाई गान से अर्जित की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed