{"_id":"67901efbf6b2f043720191c5","slug":"mahakumbh-sudha-murthy-will-offer-tarpan-to-ancestors-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025 : सुधा मूर्ति करेंगी पूर्वजों का तर्पण...बोलीं-कल स्नान किया, आज भी करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025 : सुधा मूर्ति करेंगी पूर्वजों का तर्पण...बोलीं-कल स्नान किया, आज भी करूंगी
Wed, 22 Jan 2025 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 03:56 AM IST
सार
मूर्ति मंगलवार को विश्व की सबसे बड़ी तंबुओं की नगरी में पहुंचीं। उन्होंने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। ज्ञान की गहरी जड़ों के विश्वास के रूप में संगम पर स्थित अक्षयवट सर्व मंगल के देवता बड़े हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
सुधा मूर्ति
- फोटो : ANI
विस्तार
विश्व की अरबपति महिलाओं में शुमार इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति कल्पवास के दौरान आज भी संगम में पावन स्नान करेंगी। मूर्ति मंगलवार को विश्व की सबसे बड़ी तंबुओं की नगरी में पहुंचीं। उन्होंने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। ज्ञान की गहरी जड़ों के विश्वास के रूप में संगम पर स्थित अक्षयवट सर्व मंगल के देवता बड़े हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
महाकुंभ में पहुंचीं राज्यसभा सांसद व अरबपति सुधा मूर्ति ने कहा कि मैंने तीन दिन की मन्नत मानी थी, कल पवित्र स्नान किया, आज भी करूंगी और कल फिर करूंगी। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मेरे नाना, नानी, दादा जी कोई नहीं आ सका। इसलिए मुझे उनके नाम पर तर्पण करना है। सुधा मूर्ति ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में कुंभ की अच्छी व्यवस्था है।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने लिया आध्यात्मिक ज्ञान
महाकुंभ नगर। परमार्थ निकेतन शिविर अरैल में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के 15 छात्राें के दल ने साध्वी भगवती से जीवन और अध्यात्म से संबंधित समाधान प्राप्त किया। छात्रों ने भारत की धरोहर और सनातन संस्कृति को महसूस किया और आध्यात्मिकता से युक्त संगम पर गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किए।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारतीय आध्यात्मिकता की शाश्वत विद्या और महाकुंभ मेला के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस संवाद के माध्यम से साध्वी ने छात्रों को वैश्विक चुनौतियों जैसे पर्यावरणीय संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष समाधान और आंतरिक शांति से जोड़कर समझाया। छात्रों ने परमार्थ द्वारा आयोजित त्रिवेणी संगम में होने वाली गंगा की आरती में सहभाग किया।