फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi can take Sangam bath on 19th or 20th February

Mahakumbh : राहुल गांधी और प्रियंका 19 या 20 फरवरी को कर सकते हैं संगम स्नान, तय किया जा रहा कार्यक्रम

Fri, 14 Feb 2025 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 09:13 PM IST
सार

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 19 या 20 फरवरी को संगम में डुबकी लगा सकते हैं। हालांकि किसी नेता ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उनके आने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। कांग्रेस नेता संगम में स्नान करने के बाद मौनी अमावस्या हादसे में जान गंवाने वालों के घर सांत्वना देने भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Mahakumbh: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi can take Sangam bath on 19th or 20th February
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी भी संगम में डुबकी लगाएंगी। इन नेताओं के 19 या 20 फरवरी को स्नान करने की संभावना है। कांग्रेस नेता मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए उनके आवास भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संगम स्नान की कवायद कई दिनों से चल रही है। शुक्रवार को चर्चा रही कि दोनों नेता 16 फरवरी को स्नान के लिए आ रहे हैं लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी के इस तरह के किसी कार्यक्रम से अनभिज्ञता जताई। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व शिवरात्रि यानि, 26 फरवरी से पहले संगम स्नान करेंगे लेकिन फिलहाल तारीख तय नहीं है।

विज्ञापन

वहीं पार्टी के एक अन्य नेता का कहना है कि रविवार को संगम में अधिक भीड़ की संभावना है। इसलिए 16 फरवरी को वह स्नान के लिए नहीं आ रहे लेकिन सात-आठ दिनों में उनके आने की उम्मीद है। अभी कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे में प्रयागराज की एक महिला तथा कई अन्य का भी निधन हो गया था। राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी मृतकों के आवास पर भी जा सकते हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस बाबत उन परिवार वालों से मुलाकात भी की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed