फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Powerful anti-drone deployed for the security of devotees in Mahakumbh, guarding of devotees starte

Mahakumbh : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शक्तिशाली एंटी ड्रोन तैनात, श्रद्धालुओं की पहरेदारी शुरू

Sat, 14 Dec 2024 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 08:28 PM IST
सार

महाकुंभनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शक्तिशाली एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिया गया है। साथ ही, बिना अनुमति उड़ाए जाने वाले ड्रोन को लेकर बेहद सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। महाकुंभनगर में दो ड्रोन को हवा में फर्राटा भरते दबोचा गया है। आगे सतर्कता का पूरा ध्यान रखने के साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Powerful anti-drone deployed for the security of devotees in Mahakumbh, guarding of devotees starte
ड्रोन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

महाकुंभ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में 45 करोड़ लोगों की देखरेख का सुरक्षित प्लान तैयार कर लिया गया है। महाकुंभनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शक्तिशाली एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिया गया है। साथ ही, बिना अनुमति उड़ाए जाने वाले ड्रोन को लेकर बेहद सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। महाकुंभनगर में दो ड्रोन को हवा में फर्राटा भरते दबोचा गया है। आगे सतर्कता का पूरा ध्यान रखने के साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


2 ड्रोन किए डिएक्टिवेट

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर महाकुंभनगर की पुलिस बेहद चौकन्नी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ में देश विदेश से आने वाले 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेला क्षेत्र में एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव कर दिया गया है। पहले दिन ही काम करते हुए बेहद हाईटेक एंटी ड्रोन ने बिना अनुमति हवा में फर्राटा भर रहे दो ड्रोन को मारकर डिएक्टिव कर दिया है। इसके संचालकों को बाकायदा नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति महाकुंभनगर मेला क्षेत्र में किसी भी कीमत पर ड्रोन उड़ाए नहीं जा सकेंगे। इसके लिए बाकायदा पहले से पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही ड्रोन हवा में उड़ान भर सकेंगे। बिना अनुमति ड्रोन संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विशेषज्ञ 24 घंटे अलर्ट मोड पर

महाकुंभनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहद शक्तिशाली एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिया गया है। इसके लिए अनुभवी विशेषज्ञों को यहां महाकुंभनगर में बुलाया गया है। आते ही एक्सपर्ट अपनी पोजिशन ले चुके हैं। वे एक जगह तैनात रहकर मेला क्षेत्र में उड़ने वाले सभी ड्रोन पर नजर रख रहे हैं। इन्हें 24 घंटे अलर्ट रखा गया है। साथ ही शंका होने पर ये हवा में ही किसी भी ड्रोन को निष्क्रिय करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed