हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में डुबकी लगाई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे वह प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा सीएम के परिवार के कई सदस्य हैं। सीएम सैनी ने परिवार के साथ अरैल पहुंचकर त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया। वह स्नान करने के बाद कुछ साधु-संतों के साथ मुलाकात भी करेंगे।
Mahakumbh : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाई डुबकी
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:13 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में डुबकी लगाई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे वह प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन