{"_id":"6790a32b7d4f74be4a0a7b7f","slug":"neeraj-chopra-and-himani-wedding-plans-revealed-family-approval-olympic-win-and-arranged-love-2025-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra Marriage: नीरज और हिमानी की लव मैरिज को परिवार ने बनाया अरेंज; होटल में शादी को लेकर रखी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neeraj Chopra Marriage: नीरज और हिमानी की लव मैरिज को परिवार ने बनाया अरेंज; होटल में शादी को लेकर रखी ये शर्त
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:01 PM IST
सार
Neeraj Himani Wedding: भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा और हिमानी की लव मैरिज को परिवार ने अरेंज बनाया। नीरज और हिमानी सात-आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। पहला ओलंपिक जीतने के बाद ही नीरज और हिमानी के विवाह की तैयारी थी।
विज्ञापन
1 of 8
Neeraj Chopra Marriage
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Neeraj and Himani Wedding News: भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा और सोनीपत की हिमानी मोर सात-आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। उनकी कहां और कैसे मुलाकात हुई, यह घरवालों को भी नहीं पता। दोनों ने परिवार के सामने शादी की बात रखी और घरवालों ने दोनों के प्यार को रजामंदी दे दी।
नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ही दोनों परिवार नीरज और हिमानी को शादी के बंधन में बांधना चाहते थे। इसकी तैयारी भी कर ली गई थीं, लेकिन इस शादी को केवल परिवार के लोगों तक सीमित रखने के लिए समय नहीं था।
2 of 8
नीरज चोपड़ा की शादी
- फोटो : X @Neeraj_chopra1
इस बीच नीरज ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों परिवारों ने पेरिस ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज और हिमानी ने उनके सामने शादी की बात रखी। परिवार को शादी नीरज की पसंद की लड़की से ही करनी थी।
3 of 8
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी
- फोटो : X @Neeraj_chopra1
दोनों परिवारों ने इसको लेकर चर्चा की और उनके विचार मिलने पर घर तक आना-जाना रहा। वे टोक्यो ओलंपिक-2020 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज और हिमानी की शादी करना चाहते थे। उस समय पूरे देश में स्वर्ण पदक की खुशी थी। जिसके चलते समय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
नीरज चाेपड़ा की शादी
- फोटो : X @Neeraj_chopra1
इसके बाद पेरिस ओलंपिक-2025 की तैयारी शुरू हो गई। नीरज ने अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर लगाया। पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद उनकी शादी की तैयारी शुरू कर दी। दोनों परिवारों ने इसको लेकर बातचीत की और इस शादी को पारिवारिक रखने का फैसला लिया। नीरज ने हिमानी के साथ 16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी के पास गांधी ग्राम स्थित सूर्या विलास में शादी की।
विज्ञापन
5 of 8
हिमानी मोर और नीरज चोपड़ा
- फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
छह महीने से चल रही थी खरीदारी
भीम चोपड़ा ने बताया कि वे छह महीने से शादी की शॉपिंग कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा व आसपास के शहर से खरीदारी नहीं की। उन्होंने ऐसी जगह से खरीदारी की, जहां से उनको कोई जानता नहीं था। नीरज की शेरवानी और शादी के दूसरे कपड़े भी बाहर से बनवाए गए। इसी तरह शादी की मिठाई और अन्य सामान भी अलग-अलग जगह से बनवाया। यहां भी किसी को नीरज की शादी के बारे में भनक नहीं लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।