फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Gayatri Mahayagya begins in Shri Shambhu Panch Agni Akhara, Vedic mantras are echoing.

Mahakumbh : श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़े में गायत्री महायज्ञ शुरू, गूंज रहे वैदिक मंत्र

Sun, 29 Dec 2024 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 08:32 PM IST
सार

आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि यह यज्ञ विश्व कल्याण के लिए चल रहा है। संगम की रेती पर एक आहूति का फल एक करोड़ आहूति के बराबर मिलता है। महायज्ञ का आरंभ बुधवार शुक्रवार से शुरू हो गया है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। अखाड़े के ब्रह्मचारी महायज्ञ, पूजा, पाठ, वंदना और आराधना कर रहे हैं। जब तक कुंभ चलेगा तब तक महायज्ञ होगा।

विज्ञापन
Mahakumbh: Gayatri Mahayagya begins in Shri Shambhu Panch Agni Akhara, Vedic mantras are echoing.
श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़े में गायत्री महायज्ञ करते आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी संपूर्णानंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में संगम की रेती पर लगे शंभू पंच अग्नि अखाड़े में गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया है। यह महायज्ञ छावनी प्रवेश यात्रा के साथ ही शुरू हो गया है जो 26 फरवरी तक चल रहा है। काली मार्ग पर लगे शिविर में पंचअग्नि अखाड़े में वैदिक मंत्र गूंज रहे हैं। यह यज्ञ दिन में दो बार हो रहा है। सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक और शाम को साढ़े चार बजे से सायं साढ़े सात बजे तक हवन चल रहा है।

विज्ञापन


यह हवन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर संपूर्णानंद सरस्वती महाराज की देखरेख में चल रहा है। आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि यह यज्ञ विश्व कल्याण के लिए चल रहा है। संगम की रेती पर एक आहूति का फल एक करोड़ आहूति के बराबर मिलता है। महायज्ञ का आरंभ बुधवार शुक्रवार से शुरू हो गया है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। अखाड़े के ब्रह्मचारी महायज्ञ, पूजा, पाठ, वंदना और आराधना कर रहे हैं। जब तक कुंभ चलेगा तब तक महायज्ञ होगा।
विज्ञापन


साथ ही अखाड़े में अनवरत अन्न क्षेत्र भी चल रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। महायज्ञ में जो प्रसाद मां गायत्री को भोग लगाया जाता है वह भोजन प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को दिया जाता है, जो कि नि:शुल्क रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed