फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Fire News Fire team extinguished fire in Sector 18

Mahakumbh Fire: सेक्टर 18 में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

Fri, 07 Feb 2025 12:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Feb 2025 12:13 PM IST
सार

Mahakumbh Fire Accident: बताया गया है कि यह आग सेक्टर 18 में बने इस्कॉन के शिविर में लगी। हालांकि आग किन कारणों से लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीएफओ का दावा है आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Mahakumbh Fire News Fire team extinguished fire in Sector 18
आग पर काबू पाने में जुटी टीम - फोटो : ani

विस्तार

Mahakumbh Fire News: प्रयागराज के महाकुंभ नगर के सेक्टर 18 में आग लग गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन दमकल विभाग की गाड़ियां और अधिकारी आग बुझाने में जुट गए। यह आग सेक्टर 18 में बने इस्कॉन के शिविर में लगी। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आग शिविर के किचन में लगी थी। जहां रखे गैस सिलेंडर के फटने से हादसा हुआ है। हालांकि आधिकारिक रूप से आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। सीएफओ का दावा है कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित सेक्टर 18 में यह घटना घटी। काफी दूर से आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही आग लगने की वजह की जांच कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 30 जनवरी को छतनाग और झूंसी में लगी थी आग
महाकुंभ से सटे छतनाग गांव के किनारे अवैध रूप से बनी टेंट सिटी ''जस्ट ए शिविर' में 30 जनवरी को आग लगी थी। जिसमें 15 लग्जरी कॉटेज राख हो गए थे। शुरुआत जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई थी। फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया था। गनीमत रही कि आग के वक्त कॉटेज के अंदर कोई नहीं था।

विज्ञापन

19 जनवरी को सेक्टर 19 में आग लगने की हुई थी घटना
19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और बांस-फूस के बने कई कॉटेज जलकर राख हो गए थे। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे एलपीजी सिलेंडर धमाके के साथ फटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed