फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Deluxe dormitory with three hundred beds will be built amidst the city of tents

Mahakumbh :तंबुओं की नगरी के बीच बनेगी तीन सौ बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी, गंगा किनारे मिलेगा सुखद अनुभव

Thu, 19 Dec 2024 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 11:21 AM IST
सार

टेंट सिटी इस डीलक्स डॉर्मेटरी का निर्माण विदेशी पर्यटकों, विशिष्ट अतिथियों को ध्यान में रखकर कराया जाना है। इसके लिए यूपीएसटीडीसी की ओर से नए यमुना ब्रिज के पास डीलक्स डॉर्मेटरी की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रत्येक कॉटेज का एरिया 250 स्क्वायर फीट से लेकर 400 स्क्वायर फीट तक होगा।

विज्ञापन
Mahakumbh Deluxe dormitory with three hundred beds will be built amidst the city of tents
डीलक्स डॉरमेट्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तंबुओं की नगरी में टेंट सिटी के बीच नए विस्तार की तैयारी है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं- पर्यटकों के लिए टेंट सिटी में तीन सौ बेड वाली डीलक्स डार्मेटरी बनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इस डॉर्मेटरी में कुल 50 डीलक्स कॉटेज की स्थापना होगी।

विज्ञापन

टेंट सिटी इस डीलक्स डॉर्मेटरी का निर्माण विदेशी पर्यटकों, विशिष्ट अतिथियों को ध्यान में रखकर कराया जाना है। इसके लिए यूपीएसटीडीसी की ओर से नए यमुना ब्रिज के पास डीलक्स डॉर्मेटरी की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रत्येक कॉटेज का एरिया 250 स्क्वायर फीट से लेकर 400 स्क्वायर फीट तक होगा। इन डॉर्मेटरी को यूपीएसटीडीसी की ओर से अरैल में स्थापित विला और सुपर डीलक्स टेंट सिटी के हिसाब से ही संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


इन टेंट में ठहरने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के समूहों को एक साथ वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल सकेंगी। इस डीलक्स कॉटेज में एसी, डबल बेड, मैट्रेस, सोफा सेट, कस्टमाइज्ड इंटीरियर्स, राइटिंग डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, फायर एक्सटिंगुइशर्स, रजाई, ब्लैंकेट, मॉस्किटो नेट, वाईफाई, डाइनिंग एरिया व कॉमन सिटिंग एरिया, वेटिंग लाउंज व मीटिंग लाउंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि यहां ठहरने वाले पर्यटक गंगा किनारे सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूपीएसटीडीसी की ओर से इस कॉटेज को उपलब्ध कराने के अलावा पर्यटकों को संगम बोट राइड, सोफा बोट राइड, बनाना बोट राइड, क्रूज राइड के अलावा संगम पर पूजन और धार्मिक-पौराणिक महत्व के तीर्थों के दर्शन के भी पैकेज दिए जाएंगे।

मिलेगा लजीज व्यंजनों का स्वाद

भोजन में यहां अतिथियों को टोस्ट, दूध-कॉर्नफ्लेक्स, मीठी दही, स्प्राउट्स, ताजे कटे फल, हॉट चॉकलेट शेक, पूड़ी-सब्जी, साउथ इंडियन खाना व कई प्रकार के पराठे, दाल व सब्जी तथा ग्रीन टी, मसाला चाय, सामान्य चाय व कॉफी जैसे पेय पदार्थों का भी स्वाद मिलेगा।

खास-खास

बुकिंग : उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट के जरिये

दरें: मुख्य स्नान पर्वों के दिनों में तीन दिन तक 12 हजार रुपये में भोजन- नाश्ता भी

सामान्य दिनों में : 6,700 रुपये में प्रति डीलक्स कॉटेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed