फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Community kitchen to be built in Arail, free food to be provided throughout the year

Mahakumbh : अरैल में बनेगा सामुदायिक रसाेई घर, साल भर मिलेगा मुफ्त भोजन, कैबिनेट की मिली मंजूरी

Wed, 18 Dec 2024 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

संगम और बड़े हनुमान मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों में साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इसके अलावा सैकड़ों वंचित लोग भी पहुंचते हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इनके लिए मुफ्त भोजन-नाश्ता बांटने की याेजना बनाई है।

विज्ञापन
Mahakumbh Community kitchen to be built in Arail, free food to be provided throughout the year
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम एवं आसपास के क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालु और जरूरतमंद भूखे नहीं रहेंगे। इसके लिए अरैल में सामुदायिक रसोई घर को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई। साल भर 10 हजार लोगों को मुफ्त खाना वितरित किया जाएगा। यहां बिना लहसुन-प्याज के पूरी तरह से सात्विक भोजन तैयार होगा।

विज्ञापन


संगम और बड़े हनुमान मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों में साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इसके अलावा सैकड़ों वंचित लोग भी पहुंचते हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इनके लिए मुफ्त भोजन-नाश्ता बांटने की याेजना बनाई है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यों से जुड़ी धार्मिक तथा अन्य संस्थाएं भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराएंंगी। मेला प्राधिकरण सिर्फ जमीन देगा। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अरैल में जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। आधुनिकतम सुविधाओं वाले माॅड्यूलर किचन में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन एवं नाश्ता संगम, अरैल और आसपास के क्षेत्रों में बांटा जाएगा। रोजाना 10 हजार लोगों को भोजन वितरित होगा। इसके लिए कई संस्थाओं ने संपर्क किया है। चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाकुंभ के दौरान ही रसोई शुरू करने की तैयारी है।


संगम क्षेत्र में शुरू हुए भंडारे

मेला से पहले ही संगम क्षेत्र में कई स्थानों पर भंडारे शुरू हो गए हैं। करीब हर सेक्टर में अन्न क्षेत्र बनाया गया है। इनमें अलग-अलग संस्थाएं मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन एवं नाश्ता कराएगी। हिम्माद्री, इस्काॅन और रणछोड़ दास समेत अनेक संस्थाओं के भंडारे शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed