फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: CM Yogi reached Prayagraj, took stock of tent city in Arail, gave instructions to speed up

Mahakumbh : सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज अरैल में टेंट सिटी का लिया जायजा, तैयारियां तेज करने का दिया निर्देश

Mon, 23 Dec 2024 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 02:34 PM IST
सार

महाकुंभ से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्हें टेंट सिटी का जायजा लिया। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। योगी ने एसआरएन अस्पताल न्यू ओपीडी ब्लॉक और बर्न वार्ड का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Mahakumbh: CM Yogi reached Prayagraj, took stock of tent city in Arail, gave instructions to speed up
अरैल घाट पर टेंट सिटी का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की तैयारियां का जायजा  लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर डीपीएस ग्राउंड में उतरा। यहां से सीधे वह अरैल घाट पर तैयार हो रहे टेंट सिटी पहुंचे। तैयारियों का जायजा लेते हुए समय के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने उन्हें तैयारियों के बारे में जानकारी दी। यहां के बाद सीएम गंगा तट पर स्थित दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां पर दशाश्वमेधेश्वर महादेव का पूजन करने के बाद आरती उतारी। 

विज्ञापन



Mahakumbh: CM Yogi reached Prayagraj, took stock of tent city in Arail, gave instructions to speed up
प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जानकारी

दशाश्वमेध मंदिर में पूजन करने के बाद सीएम योगी का काफिला मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा है। यहां पर मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करके महाकुंभ की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एके शर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन, दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी आदि हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahakumbh: CM Yogi reached Prayagraj, took stock of tent city in Arail, gave instructions to speed up
दशाश्वमेध घाट पर गंगाजी का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने अधिकारियों से मेले की तैयारियों के बारे में चर्चा की। बैठक में महाकुंभ के कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को परियोजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें रिवर फ्रंट, नागवासुकि मंदिर घाट पर हुए कार्यों के साथ, दारागंज, संगम क्षेत्र, अलोपीबाग फ्लाईओवर से लेकर पांटून पुल निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

Mahakumbh: CM Yogi reached Prayagraj, took stock of tent city in Arail, gave instructions to speed up
आई ट्रिपलसी में अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

आई ट्रिपल सी में अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आई ट्रिपलसी में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महाकुंभ के तहत शहर और संगम तट पर चल रहे कार्यों का जायया लिया। 

एसआरएन अस्पताल का लिया जायजा

सीएम योगी ने न्यू ओपीडी ब्लॉक और बर्न वार्ड का जायजा लिया। यहां पर चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते मरीजों और तीमारदारों का प्रवेश रोक दिया गया था। इसको लेकर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद मरीजों को आने की अनुमति दी गई। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री के आगमन पर एक घंटे से ही ट्रामा सेंटर के बाहर मरीजों को रोक दिया गया था। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed