फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: CM of Uttarakhand talked about virtue of friends in Sangam, said - talk of good luck in Mahakumbh

Mahakumbh : उत्तराखंड के सीएम ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, बोले- महाकुंभ में आना सौभाग्य की बात

Sun, 09 Feb 2025 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 06:21 PM IST
सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। सीएम धामी ने कहा कि आज देश के करोड़ों लोग यहां डुबकी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh: CM of Uttarakhand talked about virtue of friends in Sangam, said - talk of good luck in Mahakumbh
महाकुंभ पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ को आस्था का महासंगम करार दिया। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड पवेलियन का भी निरीक्षण किया। साथ ही वह सेक्टर 8 में आयोजित ज्ञान महाकुंभ’ में भी हिस्सा लेने पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आस्था का महासंगम है। हमारे देश के करोड़ों लोग यहां पवित्र स्नान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रार्थना करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड पवेलियन में आए श्रद्धालुओं से की मुलाकात

सीएम धामी मेला क्षेत्र में स्थापित उत्तराखंड पवेलियन का निरीक्षण किया। यहां श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उनकी सुविधा को लेकर संतोष जताया। यह पवेलियन उत्तराखंड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को सहजता से पूरा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान महाकुंभ में भी लिया हिस्सा

सेक्टर-08 में आयोजित ज्ञान महाकुंभ में भी सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने धार्मिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विमर्शों पर अपने विचार साझा किए और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रचार–प्रसार के लिए इस ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। निश्चित रूप से यह ज्ञान महाकुंभ हमारी आने वाली नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को एक नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ के लिए सभी को आमंत्रित किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed