फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: 21 Naga Sannyasi will adorn themselves and take the first dip of nectar bath

Mahakumbh : टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बना #एकता_का_महाकुंभ, हजारों लोगों ने किया पोस्ट

Mon, 13 Jan 2025 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 08:52 PM IST
सार

महाकुंभ को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं। यूजर्स कई हैशटैग के जरिये महाकुंभ पर चर्चा कर रहे थे, इनमें #एकता_का_महाकुंभ भी था। दोपहर बाद 3:30 बजे तक करीब 70 हजार यूजर्स ने इस हैशटैग पर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Mahakumbh: 21 Naga Sannyasi will adorn themselves and take the first dip of nectar bath
संगम तट पर आस्था का जन ज्वार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को एकता का महाकुंभ बताया है। महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एकता का महाकुंभ हैशटैग टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल रहा। सुबह से ही लोगों ने इस पर अपने विचार प्रकट करने शुरू किए। पहले यह हैशटैग टॉप ट्रेंड्स में शुमार हुआ और दोपहर को नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन

महाकुंभ को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं। यूजर्स कई हैशटैग के जरिये महाकुंभ पर चर्चा कर रहे थे, इनमें #एकता_का_महाकुंभ भी था। दोपहर बाद 3:30 बजे तक करीब 70 हजार यूजर्स ने इस हैशटैग पर प्रतिक्रिया दी। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे। सीएम के बाद इस पर प्रतिक्रिया देने वालों की बाढ़ आ गई और देखते ही देखते यह हैशटैग नंबर वन पर पहुंच गया।

विज्ञापन

कई नामी लोगों ने दी प्रतिक्रिया

अमेठी की पूर्व सांसद और भाजपा की नेता स्मृति ईरानी, भारत सरकार के हैंडल MyGovIndia,नमामि गंगे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संदीप सिंह समेत प्रमुख लोगो और संस्थाओं की ओर से भी इस हैशटैग का उपयोग किया गया। पीएम मोदी और सीएम योगी ने इस महाकुंभ को एकता का महाकुंभ कहा था।

महाकुंभ से संबंधित अन्य हैशटैग भी हुए ट्रेंड्स में शुमार

#एकता_का_महाकुंभ के साथ ही महाकुंभ को लेकर पूरे दिन कई और भी हैशटैग वायरल होते रहे। इनमें #MahaKumbh2025, #पौष पूर्णिमा, #पवित्र संगम, #प्रथम अमृत और #संगम जैसे हैशटैग शामिल रहे। इन सभी हैशटैग के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने महाकुंभ को लेकर अपनी श्रद्धा का भाव प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed