फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaKumbh: 'छह दिन होय गै पिता को खोजत, वय जिंदा हैं या मर गएओ...', पिता की तलाश में छह दिन से भटक रहा बेटा

Thu, 06 Feb 2025 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Feb 2025 11:32 AM IST
सार

महाकुंभ में मौनी अमावस्या की रात संगम में हुए हादसे के बाद से मध्यप्रदेश के सागर के रहने वाले बुजुर्ग लापता हैं। पिता की तलाश में छह दिन से बेटा भटक रहा है। बेटा छह दिन से मोर्चरी और अस्पताल के चक्कर काट रहा है।

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Son has been searching for his father for last six days elderly man from MP is missing since
MahaKumbh - फोटो : अमर उजाला
छह दिन होय गै पिता को खोजत। वय जिंदा हैं या मर गएओ, यऊ बताय वाला कोउ नाय। पुलिसवालन अस्पताल भेजत हैं, अऊ डाक्टर मुरदाघर। अब तक हमाए पिता का कोई पता नाय। कहां जाएं, का करयं।

मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले अशोक पटेल इतना कहते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। वह उन लोगों में से हैं, जो मौनी अमावस्या के बाद से एक पल भी चैन की सांस नहीं ले सके हैं। हादसे वाली रात से गायक पिता की तलाश में वह सात दिन से अस्पताल से मोर्चरी और मोर्चरी से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।
MahaKumbh 2025 Son has been searching for his father for last six days elderly man from MP is missing since
पिता की तलाश में छह दिन से भटक रहा बेटा - फोटो : अमर उजाला
हर बीतते दिन के साथ अब पिता के मिलने की उम्मीदों के साथ उनकी खुद की हिम्मत भी जवाब देने लगी है। फिलहाल बची-कुची हिम्मत के सहारे वह अपने पिता को तलाशने में दिन रात एक किए हुए हैं।

MahaKumbh 2025 Son has been searching for his father for last six days elderly man from MP is missing since
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ के बाद मौके पर बिखरा सामान - फोटो : शिव त्रिपाठी
साथ गए लोग आए, लेकिन नहीं लौटे पिता
अशोक मूलरूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले के गुंजोरा गांव के रहने वाले हैं। उनके 60 वर्षीय पिता तिजई पटेल मौनी अमावस्या पर गांव के 10-15 लोगों के साथ स्नान के लिए संगम पहुंचे थे। अशोक बताते हैं अगले दिन साथ गए गांव के लोग लौट आए, लेकिन उनके पिता नहीं आए। पूछने पर बताया कि मौनी अमावस्या की रात संगम में हुए हादसे के बाद से वह लापता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Son has been searching for his father for last six days elderly man from MP is missing since
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ के बाद मौके पर बिखरा सामान - फोटो : शिव त्रिपाठी
बहुत खोजा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह खुद एक रिश्तेदार के साथ यहां आकर पिता की तलाश में जुट गए। छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अशोक कहते हैं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। बस उनके पिता सही सलामत मिल जाएं। शासन प्रशासन से हाथ जोड़कर यही मिन्नत करते हैं कि पिता को ढूंढ़ने में उनकी मदद की जाए।

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Son has been searching for his father for last six days elderly man from MP is missing since
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ के बाद मौके पर बिखरा सामान - फोटो : शिव त्रिपाठी
बिना कार्रवाई के शव ले जाने का दबाव बनाने का आरोप, पोस्ट वायरल
महाकुंभ से कई श्रद्धालुओं के लापता होने की खबरों के बीच बिहार निवासी महिला का शव बिना कार्रवाई के ले जाने का दबाव बनाने का आरोप भी लगा है। इस संबंध में एक एक्स हैंडल से किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस तरह के किसी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed