फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Royal riders of Akharas decorated for the biggest Amrit Snan

Mahakumbh 2025 : सबसे बड़े अमृत स्नान के लिए अखाड़ों की सजीं शाही सवारियां, 21 श्रृंगार करके निकलेंगे नागा

Tue, 28 Jan 2025 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 10:13 PM IST
सार

चुस्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मौनी अमावस्या पर सबसे बड़ा अमृत स्नान संगम तट पर बुधवार की सुबह 6:15 बजे आरंभ होगा। इसके लिए शाही सवारियां सज गई हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Royal riders of Akharas decorated for the biggest Amrit Snan
स्नान पर्व पर नागा संन्यासी श्रृंगार के बाद करेंगे स्नान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुस्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मौनी अमावस्या पर सबसे बड़ा अमृत स्नान संगम तट पर बुधवार की सुबह 6:15 बजे आरंभ होगा। इसके लिए शाही सवारियां सज गई हैं। आधी रात के बाद तक जूना अखाड़े के माईबाड़ा से लेकर नागा संन्यासियों के धूने तक संन्यासिनियों और नागाओं का भस्म,चंदन शृंगार होता रहा। देर रात शाही सवारियां भी सजा दी गईं। रथों, बग्घियोें, हाथी, ऊंट, घोड़ों की सवारियों के साथ अखाड़ों के पीठाधीश्वर, महंत, महामंडलेश्वर सज धज कर अमृत स्नान के लिए निकलेंगे।

विज्ञापन

जूना अखाड़े में चांदी के हौदे के साथ रथों और बग्घियों को फूलों से सजाया जाता रहा। हाथियों के सूंड, मस्तक और हौदे भी रंग-रोगन किए जाते रहे। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि का मत्स्याकार विशाल रथ देर रात तैयार कर लिया गया। वह अपने शिष्य, शिष्याओं के साथ इसी रथ पर सवार होकर सुबह अमृत स्नान के लिए निकलेंगे।

विज्ञापन


इसी तरह श्रीरामानंदी पंचायती निर्मोही अनि अखाड़े के महामंडलेश्वर बिहारी दास और पान वाले बाबा का अश्व रथ भी सजा दिया गया। वह अपने शिष्यों के साथ अश्व रथ पर सवार होकर संगम जाएंगे। इसी तरह अमेरिका की अरबपति महिला उद्यमी लॉरेन जॉब्स को महाकुंभ में तीन का कल्पवास और साधना कराकर सुर्खियां बटोरने वाले निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि भी अपने शाही रथ पर सवार होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार निरंजनी अखाड़े के रथ पर एक बार फिर मॉडल हर्षा रिछारिया को शाही सवारी कराने का अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने एलान किया है। हर्षा फिर शाही सवारी करेगी और वह रथ पर सवार होकर अमृत स्नान के लिए संगम जाएंगी। इससे पहले निरंजनी अखाड़े के आचार्य रथ पर हर्षा की शाही सवारी को लेकर विवाद हो गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed