{"_id":"67949ddcaffdc086cc026855","slug":"mahakumbh-2025-drone-show-2500-drones-sprinkled-drops-of-amrit-from-kumbh-kalash-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maha Kumbh: कुंभ में 2500 ड्रोन ने कुंभ कलश से छलकाईं अमृत बूंदें, संगम पर दिखा अद्भुत नजारा; नीला हुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Kumbh: कुंभ में 2500 ड्रोन ने कुंभ कलश से छलकाईं अमृत बूंदें, संगम पर दिखा अद्भुत नजारा; नीला हुआ आसमान
Sat, 25 Jan 2025 01:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:59 PM IST
सार
महाकुंभ में प्रदेश का सबसे बड़ा ड्रोन शो हुआ। 2500 ड्रोन ने कुंभ कलश से अमृत बूंदें छलकाईं। संगम तट पर संस्कृति, अध्यात्म और तकनीकी संगम का अद्भुत नजारा दिखा।
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Drone Show
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ में शुक्रवार को 2500 ड्रोन के माध्यम से संस्कृति, अध्यात्म और तकनीकी संगम का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। शो का शुभारंभ शंख ध्वनि के साथ हुआ। महाकुंभ की गाथा को अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने समुद्र मंथन के महाकाव्य को आकाश में जीवंत होते देखा।
मेला क्षेत्र के सेक्टर सात में यूपी दिवस के मौके पर शाम सात बजे प्रदेश के सबसे बड़ा ड्रोन शो का शुभारंभ हुआ। 2500 ड्रोनों से आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आकाश में कुंभ की महत्ता, संगम स्नान का महत्व देख श्रद्धालु पर्यटक आश्चर्यचकित रह गए।
कुंभ कलश जिसकी दिव्य बूंदें गिरने से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी, का भी चित्रण किया गया। गंगा स्नान से दिव्य शक्ति का संचार भी दिखाया गया। रंग बिरंगे धार्मिक प्रतीकों की अद्भुत छटा ने मेला क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस शो में मेक-इन-इंडिया ड्रोन ने परंपरा और तकनीकी का अनूठा संगम प्रस्तुत किया गया। ड्रोन शो के लिए अलग-अलग थीम का चयन किया गया था।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि शो में रोशनी और संगीत के समन्वय का यह नजारा पर्यटकों-श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी शो होंगे।