फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MahaKumbh 2025 Change in traffic strategy for Shivaratri Seven senior officers deployed on seven major routes

MahaKumbh: शिवरात्रि के लिए ट्रैफिक की रणनीति में बदलाव... सात प्रमुख मार्गों पर तैनात किए सात वरिष्ठ अफसर

Fri, 21 Feb 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Feb 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Change in traffic strategy for Shivaratri Seven senior officers deployed on seven major routes
mahakumbh traffic update - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्व पर जनपद में ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए रणनीति में बदलाव किया गया है। जनपद की ओर आने वाले सात प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए सात वरिष्ठ पुलिस अफसरों को इन मार्गों पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यह बातें कहीं। वह शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद की ओर आने वाले सात प्रमुख मार्गों पर ऐसे बिंदु चिन्हित किए गए हैं जहां पर जाम लगता है या ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इन प्वाइंटों पर पुलिस के सात वरिष्ठ अफसरों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अफसर अपने-अपने रूट की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे और उच्चाधिकारियों से कोऑर्डिनेट कर जनपद में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर शुक्रवार को मेला और प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों संग विस्तृत चर्चा भी की गई है। 
 

स्नान करते वीडियो अपलोड करने के मामले में तीन केस 
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि स्नान करते वीडियो अपलोड करने के मामले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

इसके अलावा महाकुंभ को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में 55 से 60 मुकदमे दर्ज किया जा चुके हैं। इन अकाउंट के संचालकों को भी चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed