फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh 2025 example of Ganga-Jamuni culture established Muslim community welcome devotees Vasant Panchami

MahaKumbh: कायम की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, वसंत पंचमी पर भी मुस्लिमों ने की ये तैयारी; खुले रहेंगे दरवाजे

Sun, 02 Feb 2025 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2025 08:53 AM IST
सार

वसंत पंचमी पर भी मुस्लिम समाज श्रद्धालुओं की आवभगत करेगा। मौनी अमावस्या पर भी मुस्लिम समुदाय ने अपने घरों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोले थे। अब वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं के लिए मस्जिदों, इमामबाड़ों के दरवाजे खुले रहेंगे। 

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 example of Ganga-Jamuni culture established Muslim community welcome devotees Vasant Panchami
MahaKumbh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली थी। रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते जब बंद हो गए तो पुराने शहर के मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धालुओं के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान चौक स्थित जामा मस्जिद भी दर्जनों लोगों की पनाहगार बनी। मुस्लिम बहुल इलाके में रात भर लंगर चला। दूसरी ओर ठंड से बचाने के लिए कंबल भी बांटे गए। अमावस्या पर भीड़ को देखते हुए अब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वसंत पंचमी पर भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु तीन दिन तक चौक स्थित यादगारे हुसैनी इंटर कॉलेज में रुके थे। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा और मदद कर भाईचारे का संदेश दिया था। स्कूल परिसर में अब वसंत पंचमी पर भी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्रबंधक गौहर काजमी ने बताया कि रहने और खाने की व्यवस्था विद्यालय परिसर में ही रहेगी। बेकरी कारोबारी राशिद सगीर ने मौनी अमावस्या में आई भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के रुकने के लिए शहरारा बाग मस्जिद खुलवाई थी। तब उन्होंने चादर व कंबल बांटे थे।

महिलाओं के रुकने के लिए उन्होंने अपना रेस्टोरेंट खोल दिया था। राशिद ने बताया कि वसंत पंचमी के लिए भी पूरी तैयारी है। वहीं, चौक में ही हसीब अहमद ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर बांटा था। कहा कि वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। युवा नेता अदील हमजा ने भी पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन उपलब्ध कराए थे।

अदील का कहना है कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन है, हिंदोस्तां हमारा। इस निशुल्क सेवा में जैद, अरीब, अजय त्रिपाठी, सुहेल, आहद, आजम ने भी योगदान दिया था।

 

वहीं, मंसूर उस्मानी, आफताब अहमद और आफशा शफीक की ओर से डफरिन अस्पताल के पास भंडारा और मुमताज महल में श्रद्धालुओं की रुकने की व्यवस्था अमावस्या पर की गई थी। उनका कहना है कि वसंत पंचमी के लिए भी हम तैयार हैं। मुख्यमंत्री से सम्मानित बहादुरगंज की दिव्यांग नसीमा बेगम ने कहा कि वह श्रद्धालुओं को नि:शुल्क चाय-नाश्ता उपलब्ध करवाएंगी।

 

मौनी अमावस्या पर कारोबारी ने बांटा था दो ट्रक बोतल बंद पानी 
पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर और उनके संगठन से जुड़े सदस्यों ने मौनी अमावस्या पर महाप्रसाद का वितरण किया था। इस दौरान दो ट्रक बोतल बंद पानी भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया गया था। वह वसंत पंचमी पर भी श्रद्धालुओं के लिए एक दिन का भंडारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed