फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela will be held in not eight but five sectors

आठ नहीं पांच सेक्टर में बसेगा माघ मेला

Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela will be held in not eight but five sectors
Magh Mela will be held in not eight but five sectors
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र आठ के बजाय पांच सेक्टर में ही बसेगा। बजट की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभी तक विभागवार बजट भी आवंटित नहीं हुआ है। नगर विकास मंत्री तथा विभागीय अफसरों के साथ डीएम की बृहस्पतिवार या शुक्रवार को बैठक संभावित है। उसमें मेला क्षेत्र तथा बजट पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

माघ मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सुविधाएं बढ़ाने के अलावा मेला क्षेत्र के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत आठ सेक्टर में मेला बसाने की योजना बनाई गई। जबकि, पूर्व में पांच सेक्टर में ही मेला बसता रहा है लेकिन मेला क्षेत्र में विस्तार तथा नई सुविधाएं जोड़े जाने के बाद बजट भी तीन गुना बढ़ गया। अलग-अलग विभागों की ओर से 158 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। जबकि, 2018 में 58 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। गौर करने वाली बात यह है कि 2018 के माघ मेला को भी कुंभ की तैयारियों के तौर पर लिया गया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में संगम तट को मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित किया गया था। ऐसे में तीन गुना बजट पर आपत्ति उठने के बाद इसमें कटौती की कवायद शुरू की गई। अलग-अलग विभागों की ओर से संशोधित प्रस्ताव भी भेज दिए गए हैं लेकिन बजट में बहुत कटौती नहीं हो पाई। सुरक्षा तथा सफाई, शौचालय पर अधिक खर्च खर्च होने की बात कही जा रही है। ऐसे में पांच सेक्टर में मेला बसाने का निर्णय लिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र का कहना है कि बजट पर शासन में बैठक होनी है। वहां से बजट स्वीकृत होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस गतिरोध के बीच माघ मेला की तैयारियां जोरों पर है। 23 सितंबर को टेंट के लिए टेंडर खुलेगा। इसके अगले दिन सेनिटेशन के कार्यों के लिए टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed