फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda ganga bath mela administration not accept him as Shankarach

माघ मेला में विवाद: अविमुक्तेश्वरानंद बोले- पालकी से ही जाऊंगा नहाने, प्रशासन बोला- उनको नहीं मानते शंकराचार्य

Mon, 19 Jan 2026 07:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 07:48 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन से नाराज शांकराचार्य अविमुक्तेश्र्वरानन्द का हठ जारी है। वह अपने शिविर के सामने सड़क के किनारे बैठे हैं। कहा कि जब तक अधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगेगे तब तक यहीं बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कल मेरी हत्या कि साजिश थी।

विज्ञापन
Magh Mela Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda ganga bath mela administration not accept him as Shankarach
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना के बाद धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि वह स्नान करने पालकी से ही जाएंगे और प्रशासन जब तक लिखित रूप से माफी नहीं मांग लेता वह नहीं उठेंगे।

विज्ञापन


'साधु संतों को पीटा गया'
उन्होंने पुलिस पर साधु संतों को पीटे जाने का आरोप लगाते हुए इस पूरी घटना के लिए पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, गृह सचिव मोहित गुप्ता और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की फोटो दिखाते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जहां प्रशासन ने छोड़ा वहीं विराजमान हूं'
शंकराचार्य ने सीओ विनीत सिंह की फोटो दिखाते हुए आरोप लगाया कि संगम नोज पर जिन साधु संतों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उन्हें विनीत सिंह ने पीट-पीट कर घायल किया। शंकराचार्य ने कहा कि वह धरने पर नहीं बैठे हैं। प्रशासन उन्हें जहां छोड़ गया था वह वहीं विराजमान हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि माघ मेले में संगम स्नान के लिए चारों शंकराचार्य के लिए प्रोटोकॉल बनना चाहिए ताकि शंकराचार्य पालकी पर जाकर स्नान कर सकें।

विज्ञापन

'मेला प्रशासन नहीं मानता उन्हें शंकराचार्य'
कमिशनर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि किसी को भी गंगा स्नान से नहीं रोका गया। मेला प्रशासन उनको शंकराचार्य नहीं मानता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed