Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela Prayagraj: Preparations to run 2800 buses in Magh Mela, operation to begin from January 1

Magh Mela Prayagraj :माघ मेला में 2800 बसें चलाने की तैयारी, एक जनवरी से शुरू होगा संचालन

Sat, 08 Nov 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 04:49 PM IST
सार

माघ मेला को लेकर यूपी रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। माघ मेले के दौरान रोडवेज द्वारा कुल 2800 बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान 200 बसों को रिजर्व में भी रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर ऑन डिमांड इनका इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
Magh Mela Prayagraj: Preparations to run 2800 buses in Magh Mela, operation to begin from January 1
रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला को लेकर यूपी रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। माघ मेले के दौरान रोडवेज द्वारा कुल 2800 बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान 200 बसों को रिजर्व में भी रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर ऑन डिमांड इनका इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों के मुकाबले अगले वर्ष लगने वाले माघ मेले में ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। इसी वजह से श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रोडवेज ने बसों का संचालन प्लान तैयार किया है। महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेले के दौरान भी अस्थायी बस स्टेशन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग होगा। प्रमुख स्नान पर्व के मौके पर सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन से बसें संचालित नहीं होंगी।
विज्ञापन


झूंसी स्थित अस्थायी बस स्टेशन से गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बदलापुर, बलिया, वाराणसी और टांडा मार्ग के लिए बसें चलेंगी। सामान्य दिनों में यहां से बसें नहीं चलती हैं लेकिन मेला अवधि में 730 बसें यहां से संचालित होंगी। मुख्य स्नान पर्व पर यह संख्या बढ़कर 1440 तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा यहां 100 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह मेला अवधि में नैनी लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन से मेला अवधि के दौरान बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, रीवा के लिए 260 बसें संचालित होंगी। मुख्य स्नान पर्व पर यह संख्या बढ़कर 590 हो जाएगी। इसी तरह सिविल लाइंस बस स्टेशन से लखनऊ, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, वाराणसी और कानपुर मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी।

यहां मेला के सामान्य दिवस में 380 और स्नान पर्व पर 430 बसें और मेला अवधि में जीरो रोड बस स्टेशन से 95 बसें चलाई जाएंगी। तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले को लेकर बसों का संचालन एक जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। मेले के दौरान गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, चित्रकूट धाम, लखनऊ, झांसी और देवी पाटन रीजन की बसें भी चलेंगी। कानपुर रूट की कुछ बसें लीडर रोड से भी संचालित होंगी।

एक नजर में आंकड़े

वर्तमान में संचालित बसों की संख्या : 970
माघ मेला अवधि के सामान्य दिवसों में चलने वाली बसों की संख्या : 1800
मुख्य स्नान पर्व पर चलने वाली बसों की संख्या : 2800
रिजर्व बसों की संख्या : 200

माघ मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 2800 बसें चलाने की तैयारी है। 200 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। अस्थायी बस स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनाती होंगे। - रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed