{"_id":"63b7232670971c21717fb4f8","slug":"magh-mela-if-the-crowd-increases-you-will-have-to-go-to-jhunsi-and-catch-the-buses-of-varanasi-gorakhpur-route-allahabad-news-ald3498918133","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : भीड़ बढ़ी तो झूंसी जाकर पकड़नी होगी वाराणसी, गोरखपुर रूट की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : भीड़ बढ़ी तो झूंसी जाकर पकड़नी होगी वाराणसी, गोरखपुर रूट की बसें
विज्ञापन
भीढ़ बढ़ी तो झूंसी जाकर पकड़नी होगी
वाराणसी और गोरखपुर रूट की बसें
0 आज पहले स्नान पर्व पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें, जंक्शन से भी चलाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। माघ मेले के लिए रेलवे और रोडवेज ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें एवं रोडवेज ने 1800 बस चलाए जाने की बात कही है। इस दौरान शास्त्री पुल पर अगर भीड़ बढ़ती है तो वाराणसी और गोरखपुर रूट की बसें यात्रियों को झूंसी में रोडवेज के अस्थायी बस स्टेशन से मिलेंगी।
पौष पूर्णिमा के अवसर पर यूपी रोडवेज 1800 बसों का संचालन करेगा। बसों का रूट वार स्थान भी तय कर दिया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि झूंसी स्थित अस्थायी बस स्टेशन से गोरखपुर-देवरिया मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग, बदलापुर-टांडा मार्ग, वाराणसी एवं जौनपुर मार्ग पर बसें चलेंगी।
सिविल लाइंस पत्थर गिरजा के पास से कानपुर और सरायअकिल मार्ग पर, सिविल लाइंस बस स्टेशन से अयोध्या, लखनऊ, बहराइच, रायबरेली, प्रतापगढ़ और नैनी लेप्रेसी मिशन चौराहे से बांदा, चित्रकूट, रीवा, विंध्याचल मार्ग पर बसें भेजी जाएंगी। इस दौरान जीरोरोड और सिविल लाइंस से भी बसें संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रयागराज रामबाग से वाराणसी के लिए दो स्पेशल ट्रेन भी बृहस्पतिवार की सुबह 7.20 बजे एवं 11 बजे चलेगी। जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर ही स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।