फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   magh mela

पुण्यकाल में भी होगा स्नान, दान

Tue, 13 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
magh mela
 माघ मेला का दूसरा महत्वपूर्ण स्नानपर्व मक र संक्रांति बुधवार को होगा। संक्रांति का पुण्य काल अगले दिन होने से अधिकतर लोग बृहस्पतिवार को संगम सहित गंगा के विभिन्न तटों पर स्नान करेंगे। स्नान के बाद गंगाजल में खड़े होकर अर्घ्य देते हुए सूर्योपासना होगी उसके बाद घाट किनारे ही पूजा-अर्चना कर यथाशक्ति तिल, गुड़, खिचड़ी का दान-पुण्य किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में त्रिवेणी मार्ग स्थिति शंकराचार्यों के शिविर सहित दंडी बाड़ा, आचार्य बाड़ा, खाक चौक एवं संस्थाओं के शिविरों में खिचड़ी का प्रसाद बटेगा। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर में खिचड़ी प्रसाद बांटने के लिए मंगलवार को तैयारी होती रही। इसके अलावा मेला क्षेत्र में विभिन्न संत तथा शंकराचार्यों के शिविर में चल रहीं रास-लीलाएं श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित कर रहीं हैं।
विज्ञापन


मेले में आए लोगों ने स्नान दान के बाद विभिन्न पंडालों में जाकर भगवान श्री कृष्ण की लीला पर आधारित रास का मजा उठाया। मंगलवार को मेला क्षेत्र पहुंचे श्रद्धालु संतों के शिविरों में रामलीला और रासलीला का आनंद लेने पहुंचे। देर रात तक संतों के प्रवचन सुनने को भीड़ पंडालों में जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी  रात 1 बजकर 20 मिनट पर होगा। संक्रांति का पुण्यकाल बृहस्पतिवार को सूर्योदय से लेकर शाम चार बजकर तीन मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed