फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia leader Atiq Ahmed's son Ali, lodged in Naini Central Jail, has been sent to Jhansi District Jail

UP : नैनी सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को भेजा गया झांसी जिला जेल, देर रात आया फरमान

Wed, 01 Oct 2025 11:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

Mafia Atiq Ahmed Son : केंद्रीय कारागार के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को बुधवार को सुबह नैनी से झांसी जिला जेल के लिए रवाना कर दिया गया। डीआईजी जेल के निरीक्षण में उसके बैरक से नकदी मिली थी। इसके बाद से ही जेल स्थानांतरण की कवायद चल रही थी। अली पर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। उसका नाम उमेश पाल हत्याकांड में भी आया है।

विज्ञापन
Mafia leader Atiq Ahmed's son Ali, lodged in Naini Central Jail, has been sent to Jhansi District Jail
अली अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद अली को केंद्रीय कारागार नैनी से झांसी जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेस देर रात नैनी जेल में पहुंचा था। बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में अली अहमद को लेकर जिला जेल झांसी के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने पांच करोड़ की रंगदारी मामले में 30 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर किया था। उस पर प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। लंबे समय तक फरार रहने के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद ही उसे नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक से हाई सिक्योरिटी सेल के आठ बाई दस के कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था। साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार सीसीटीवी कैमरे और तीन शिफ्ट में दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन

डीआईजी जेल के निरीक्षण में बैरक से बरामद हुई थी नकदी

17 जून 2025 को अली की बैरक से कैश बरामद हुए थे। जेल प्रशासन के अनुसार उसके पास से 1100 रुपये नकद मिले थे। डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उसकी बैरक में छापेमारी कर पैसा बरामद किया था। मामले में एक डिप्टी जिला और एक हेड वार्डन को निलंबित करते हुए उसके सेल की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बढ़ा दी गई। इसी के बाद से उसे नैनी जेल से हटाने की कवायत चल रही थी।

उत्तर प्रदेश के डीजी जेल (महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) पीसी मीणा ने जुलाई 2025 में कार्यभार संभाला था। कार्यभार संभालने के बाद वह नैनी केंद्रीय कारागार व जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अली के बैरेक को भी देखा था और उससे बातचीत की थी। बातचीत के दौरान अली ने डीजी जेल से खुद को हाई सिक्योरिटी सेल से हटकर अन्य बंदियों के साथ रखने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed