फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia

भूमाफिया ने करोड़ों की जमीन हड़पी, एफआईआर दर्ज

Sun, 18 Aug 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mafia
Mafia
प्रयागराज। धूमनगंज के पीपलगांव में भूमाफिया अशरफ ने बजहा गांव के रहने वाले राम प्रकाश की करोड़ों की जमीन हड़प ली। राम प्रकाश अनुसूचित जाति के हैं, इसलिए अशरफ ने उसी बिरादरी के अपने एक कारिंदे के नाम फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमीन ट्रांसफर करवा दी। मामले का खुलासा होने के बाद धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वादी ने मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों को पत्र लिखकर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बजहा गांव के रामसूरत इंडियन आयल में काम करते थे। इसी दौरान उन्होंने पीपल गांव के पास जमीन खरीदी थी। उसकी कीमत अब करोड़ों में हो गई है। 2015 में राम सूरत की मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे राम प्रकाश तथा अन्य भाइयों के नाम संपत्ति ट्रांसफर की गई। इसी दौरान राम प्रकाश को पता चला कि उनकी करोड़ों की जमीन किसी सूरजपाल के नाम बैनामा कर दी गई है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मुख्यमंत्री और डीजीपी से शिकायत की गई कि भूमाफिया अशरफ ने फर्जी दस्तावेज और राम सूरत के फर्जी हस्ताक्षर से अपने कारिंदे सूरजपाल के नाम बैनामा कराया है। शिकायत की जांच के बाद धूमनगंज थाने में सूरजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वादी राम सूरत ने 16 अगस्त को मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत प्रदेश के आला अफसरों को इस मामले में पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड है अशरफ
प्रयागराज। हरवारा का भूमाफिया अशरफ गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है। जमीन हड़पने के एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी लेकिन उस मामले में भी वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed