फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Made an obscene video of a woman and asked for 20 thousand

Prayagraj : महिला का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 20 हजार, युवक समेत उसके भाई पर मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Feb 2023 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

एक युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार रुपये मांगे। लोकलाज के भय से महिला ने 10 हजार दे दिए। इसके बावजूद और रुपये मांग रहा था। पैसे नहीं मिले तो युवक ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Made an obscene video of a woman and asked for 20 thousand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार रुपये मांगे। लोकलाज के भय से महिला ने 10 हजार दे दिए। इसके बावजूद और रुपये मांग रहा था। पैसे नहीं मिले तो युवक ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक एवं उसके अधिवक्ता भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मऊआइमा के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके घर पर एक युवक आया था। युवक ने उसका स्नान करते समय का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला से युवक 20 हजार रुपये मांगने लगा। लोकलाज के भय से वह 10 हजार रुपये महिला ने दे दिए। इसके बाद भी वह और रुपये मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि युवक तमंचा लेकर अपने भाई के साथ ददौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। उसे भी फोन कर बुलाया। उसके भाई ने अपने को अधिवक्ता बताते हुए पति और उसके भाई को फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विद्या सागर एवं उसके अधिवक्ता भाई निवासी सराय राजा खरवई जनपद प्रतापगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed